शादियों का सीजन स्टार्ट हो चुका है और लोग शादियां कर रहे हैं। इस बार लाखों शादियां हैं। आंकड़े के अनुसार, इस बार देश भर में करीब 46 लाख से ज्यादा शादियां होनी है और इससे करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। शदियों को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह रहता है।
शादी में कई चीजों की जरूरत भी पड़ती है। शादी करने के लिए बैंकेट हॉल, हलवाई, पूजा की सामग्री आदि। इसी क्रम में एक चीज और चाहिए होती है और वो है 10-20 रुपये के नोटों की गड्डी।
शगुन की माला बनानी हो या फिर बारात में उड़ाने हो या फिर पूजा के दौरान जगह-जगह पर रखने के लिए चाहिए हो तो लोग 10 और 20 रुपये के नोट ही ज्यादातर उपयोग करते हैं।
इन गड्डियों को मार्केट से ब्लैक में खरीदते हैं जिसके लिए अतिरिक्त पैसे उन्हें देने पड़ते हैं। पर आप कानूनन इन गड्डियों को बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए प्राप्त कर सकते हैं।
दरअसल, देखने में आता है कि लोगों को बैंक से 10-20 के नोटों की गड्डियां नहीं मिल पाती। पर बाहर ब्लैक मार्केट में ये आसानी से मिल जाती हैं जिसके लिए 10 रुपये की 1000 रुपये वाली गड्डी 1500 रुपये तक में और 20 रुपये की 2000 रुपये की गड्डी 2500 रुपये तक में मिल रही है।
आपको यदि शादी-फंक्शन के लिए 10-20 के नोटों की गड्डी चाहिए तो आप सीधे इपने बैंक की ब्रांच में जा सकते हैं। यहां पर कैशियर के पास जाकर ये 10-20 के नोटों की गड्डियां मांग सकते हैं। हालांकि, ज्यादा गड्डी लेने के लिए आपसे आपका पहचान पत्र मांगा जा सकता है। आप नियमों को फॉलो कर 10-20 के नोटों की गड्डी प्राप्त कर सकते हैं।
बैंक से लोगों को जल्दी से 10-20 के नोटों की गड्डी नहीं मिल पाती है, तो ऐसे में आप बैंक जाकर पुराने नोट बदलवाकर नए 10-20 के नोटों की गड्डी ले सकते हैं। इसमें आपको अपने पुराने नोट देने हैं और आप बैंक से नए नोट प्राप्त कर सकते हैं।
यदि एक साथ बहुत ज्यादा 10-20 के नोटों की गड्डियां चाहिए तो आपको ये आरबीआई इश्यू के दफ्तर से मिल सकती हैं। ये आरबीआई इश्यू ऑफिस वो ऑफिस होता है
जो बैंकों की नए नोट सप्लाई करने का काम करता है। आप नोट लेने के लिए और ये जानने के लिए किन बैंकों को हाल ही में नए नोटों का स्टॉक दिया गया है, के लिए संपर्क कर सकते हैं।