कई बार देखा जाता है कि किसी की ID पर कोई और व्यक्ति सिम चला रहा है और ID वाले व्यक्ति को इस बारे में पता भी नहीं होता है। ऐसे में दूसरे व्यक्ति के उस सिम के गलत इस्तेमाल करने पर निर्दोष व्यक्ति को समस्या उठानी पड़ती है।
आपकी ID पर कितनी सिम एक्टिवेट हैं इस बात की सूचनाएं आपको मालूम होनी चाहिए। आप 1 मिनट में घर बैठे ही पता कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितनी और कौन-कौन से नंबर वाली सिमें सक्रिय हैं। इसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना होगा।
– सबसे पहले tafcop.dgtelecom.gov.in पोर्टल पर जाएं। – यहां बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर वैलिडेट कैप्चा पर क्लिक करें। – इसके बाद आपके नंबर पर OTP आएगा, इसकी मदद से लॉगइन करें।
– अब उन सभी नंबर्स की डिटेल आ जाएगी जो आपकी ID से चल रहे हैं। – लिस्ट में कोई ऐसा नंबर है जिसे आप नहीं जानते, तब उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। – इसके लिए नंबर और 'Not My Number को सिलेक्ट करें।
– अब नीचे की तरफ Report के बॉक्स पर क्लिक कर दें। – शिकायत करने के बाद आपको एक टिकट ID रिफरेंस नंबर भी दिया जाता है। – इसके बाद वो नंबर बंद कर दिया जाएगा या आपके आधार कार्ड से हटा लिया जाएगा।
ट्राई के नियमों के अनुसार, एक ID पर 9 सिम एक्टिवेट किए जा सकते हैं, मगर जम्मू-कश्मीर, असम सहित उत्तर-पूर्व राज्य की ID पर 6 सिम ही एक्टिवेट होंगे।
अगर आपकी ID पर कोई ऐसा सिम एक्टिवेट है जिसका उपयोग आप नहीं कर रहे, तब उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। जैसे आपकी ID से रजिस्टर्ड सिम से गलत या गैर कानूनी गतिविधियां चल रही हैं तो आप मुसीबत में पड़ जाएंगे।
हर 3-6 महीने में TAFCOP पोर्टल पर अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम की जाँच करें। अपने आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल सावधानी से करें, विशेषकर अनजान दुकानों या वेबसाइट्स पर।