mAadhaar और नए e-Aadhaar ऐप को लेकर आप कन्फ्यूंज है तो, जानें यहां इनमें क्या अंतर है?

UIDAI ने हाल ही में नया e-Aadhaar ऐप लॉन्च किया है, जो मौजूदा m-Aadhaar ऐप के मुकाबले कई अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आता है। यह ऐप सभी Android और iOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है।

सरकार ने इस ऐप को यूजर्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पेपरलेस एक्सपीरियंस और अन्य ऑफिशियल काम के लिए लॉन्च किया है।

मगर नए ऐप के लॉन्च होने के बाद कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि mAadhaar और इस नए e-Aadhaar ऐप में क्या अंतर है? आइए, जानते हैं नए और पुराने mAadhaar ऐप में क्या अंतर है?

mAadhaar में केवल एक ही प्रोफाइल का कर पाएंगे इस्तेमाल, जबकि New e-Aadhaar एक साथ 5 आधार प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा है।

mAadhaar एप को OTP और पिन के तहत कर सकते हैं लॉग-इन, जबकि New e-Aadhaar एप को फेस ऑथेंटिकेशन और बायोमैट्रिक के तहत लॉग-इन कर सकेंगे।

m-Aadhaar में PDF डाउनलोड, PVC कार्ड ऑर्डर करने समेत कई आधार संबंधित सुविधाएं है, जबकि New e-Aadhaar एक से ज्यादा आधार प्रोफाइल जोड़ने, डिजिटल आईडी शेयरिंग, बायोमैट्रिक लॉकिंग आदि जैसी सुविधाएं है।

mAadhaar को पुराना और यूटिलिटी बेस्ड सर्विस एक्सेस के लिए किया गया डिजाइन है, जबकि New e-Aadhaar को मॉडर्न और यूजर फ्रेंडली इंटरफेस, पेपरलेस वेरिफिकेशन के लिए डिजाइन किया गया है।

mAadhaar को पहले मोबाइल ऐप के लिए डिजाइन में तैयार किया गया है, जबकि New e-Aadhaar को सुरक्षित डिजिटल पहचान के लिए डिजाइन किया गया है।