WhatsApp में कई सारे फीचर्स मिलते हैं। ऐसा ही एक फीचर Delete for Everyone है। इस फीचर का उपयोग करके कोई भी वॉट्सऐप यूजर अपने भेजे हुए मैसेज को एक निश्चित वक्त में डिलीट कर सकता है।
बहुत से लोगों को डिलीट हुए मैसेज पढ़ने में दिलचस्पी रहती है। ऐसे में आप फोन की सेटिंग में कुछ चेंज करके डिलीट हुए किसी WhatsApp Message को पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले आपको वॉट्सऐप का नोटिफिकेशन ऑन करना होगा। इसके बाद आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा। यहां आपको नोटिफिकेशन का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके आपको More के विकल्प पर जाना होगा।
यहां आपको नोटिफिकेशन हिस्ट्री का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन को ऑन कर दें, इससे होगा ये कि आपके फोन पर जो भी नोटिफिकेशन आएंगे, उसकी हिस्ट्री 24 घंटों तक रहेगी। इससे आप डिलीट हुए मैसेज भी पढ़ पाएंगे।
क्योंकि, वॉट्सऐप नोटिफिकेशन आपने पहले से ही ऑन कर रखा है, तो जो भी मैसेज आएगा उसका नोटिफिकेशन हिस्ट्री में सेव हो जाएगा। आपको सिर्फ नोटिफिकेशन हिस्ट्री में जाकर उस मैसेज को सर्च करना होगा, जो डिलीट हो गया है।
ध्यान रहे कि आप नोटिफिकेशन हिस्ट्री से फोटोज, वीडियो या लिंक को एक्सेस नहीं कर सकते हैं। यानी यदि किसी ने फोटो, वीडियो या फिर कोई लिंक भेजकर डिलीट कर दिया, तो आप उसे एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
साथ ही ये नोटिफिकेशन हिस्ट्री में केवल 24 घंटों तक ही रहते हैं। कई बार कुछ मैसेज के नोफिटेशन नहीं आते हैं, जिसकी वजह से वो हिस्ट्री में नहीं मिलते हैं। इस ट्रिक का इस्तेमाल करके आप डिलीट हुए वॉट्सऐप मैसेज को पढ़ सकते हैं।