Google Maps में नए फीचर अपडेट हुए है, जिसकी हेल्प से अब कार चालक को लेन नेविगेशन की भी सुविधा मिलेगी। ये आपके सफर को आसान बनाएगा और गलत रास्तों पर भी जाने से रोकेगा। Google ने इस फीचर की सूचना ब्लॉग में दी है।
Google ब्लॉग के तहत, गूगल मैप्स में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पावर्ड लाइव लेन गाइडेंस फीचर को इंट्रोड्यूस्ड किया है। कंपनी ने इस फीचर को बेहतर तरीके से समझाने के लिए एक छोटी सी क्लिप ब्लॉग में एम्बेड की है।
वीडियो में दिखाय गया है कि AI-पावर्ड लाइव लेन गाइडेंस फीचर कैसे काम करेगा। वीडियो में द़ृष्य है कि जब कार रोड पर बनी लेन से बाहर जाएगी को ड्राइवर को संकेत दिए जाएंगे कि गाड़ी की लेफ्ट या राइट कर लें। मोड़ या फ्लाइओवर से पहले कई बार लेन बदलने की जरुरत होती है।
सफर के दौरान जब कोई मोड़ या फ्लाईओवर आता है तो नई लोकेशन पर कार ड्राइवर को वक्त रहते पता नहीं चल पाता है कि कार को किस लेन में लेकर जाना है। ऐसे में वह गलत रोड या गलती से फ्लाईओवर पर चढ़ जाते हैं। अब नया AI-पावर्ड लाइव लेन गाइडेंस फीचर आने के बाद ये गलती नहीं होगी।
Google Maps का ये नया फीचर आपको आफ्टर मार्केट में सेल होने वाले डैश कैम के ADAS फीचर जैसा लग सकता है। उन डैशकैम में ADAS के नाम पर लेन बदलने पर अलर्ट मिलता है और ड्राइवर को सही लेन में जाने की सलाह दी जाती है।
Google Maps ने AI-पावर्ड लाइव लेन गाइडेंस फीचर की स्टार्टिंग Google बिल्ट-इन वाली कारों से होगी। इस फीचर को सबसे पहले आने वाले महीनों में अमेरिका और स्वीडन में Polestar 4 कारों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके बाद यह फीचर अन्य रोड टाइप्स और ज्यादा कार मॉडलों पर भी रोलआउट किया जाएगा, जिसके लिए गूगल पार्टनरशिप भी कर रहा है।