ऑटोमोबाइल कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली 26 वर्षीय स्वाति अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में 91वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
स्वाति इस समय चंडीगढ़ मुख्यालय में कार्यरत हैं। 2024 बैच की हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारी हैं और इससे पहले वे महेंद्रगढ़ में BDPO के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
HCS अधिकारी बनने के पश्चात उन्होंने IAS बनने का लक्ष्य तय किया था, जिसे उन्होंने चौथे प्रयास में अपने सपनों को साकार कर दिखाया।
स्वाति की शुरुआती शिक्षा भिवानी के हालुवासिया विद्या विहार स्कूल में हुई, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने दिल्ली से पूर्ण की। जवाहर गली नंबर-1, कृष्णा कॉलोनी की निवासी स्वाति 3 भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर हैं।
स्वाति के पापा सुशील अग्रवाल ऑटो मार्केट में ऑटोमोबाइल व्यवसाय से जुड़े हैं। परिवार में बड़ी बहन आदिती और छोटा भाई गौरव अग्रवाल है।
स्वाति के पापा सुशील अग्रवाल ने बताया हैं कि स्वाति ने 8वीं कक्षा में ही IAS बनने का सपना देखा था। परिवार ने उसकी लगन को देखते हुए उसे दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में दाखिला दिलाया
पिछले साल उन्होंने हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद वे प्रशासनिक सेवा में शामिल हुईं। अब चौथे प्रयास में IAS बनने के साथ उन्होंने अपने सपनों को हकीकत में बदल दिया है।