Kia Sonet के बेस वेरिएंट के लिए दो लाख रुपये की Down Payment के बाद देनी होगी बस इतनी EMI

यदि आप भी कंपनी की Sonet के बेस वेरिएंट HTE को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर माह कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी सूचनाएं आपको इस वेबस्टोरी में दे रहे हैं।

वाहन निर्माता Kia की तरफ से Sonet को सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम (Kia Sonet HTE Price) कीमत 7.30 लाख रुपये है।

इस गाड़ी को यदि दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 51 हजार रुपये आरटीओ और करीब 40 हजार रुपये बीमा के देने होंगे। जिसके बाद Kia Sonet HTE on road price करीब 8.21 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

यदि आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट HTE को खरीदते हैं, तो बैंक की तरफ से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको लगभग 6.21 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा।

बैंक की तरफ से यदि आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ 7 वर्ष के लिए 6.21 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 9989 रुपये हर माह की EMI आपको अगले 7 वर्ष के लिए देनी होगी।

यदि आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ 7 वर्ष के लिए 6.21 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको 7 वर्ष तक 9989 रुपये की EMI हर माह देनी होगी।

ऐसे में 7 वर्ष में आप Kia Sonet के बेस वेरिएंट HTE के लिए करीब 2.18 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 10.39 लाख रुपये हो जाएगी।

Kia की ओर से Sonet को कॉम्‍पैक्‍ट साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Breeza, Tata Nexon, Hyundai Venue, Nissan Magnite, Renault Kiger, Kia Syros, Skoda Kylaq, Mahindra XUV 3XO जैसी Sub Four Meter SUVs के साथ होता है।

Read More:

नवंबर में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन OnePlus 15 से लेकर Realme GT 8 Pro मार्केट में मचाएंगे धूम