हरियाणा से यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे, इन 43 गांवों की चमकेगी किस्मत

हरियाणा और उत्तर प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी मजबूत बनाने के लिए एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इससे हरियाणा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा सरल हो जाएगी।

यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल तक बनाया जाएगा। इससे लोगों को अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम तक पहुंचने का आसान अवसर मिल जाएगा।

यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम और हरियाणा जाना आसान बना देगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा अब लगभग एक घंटे में हो सकेगी, जिससे मथुरा, आगरा और आसपास के स्थानों तक पहुंचने में समय बचेगा।

इस राजमार्ग के निर्माण में अलीगढ़ जिले के लगभग 43 गांवों (अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर) की जमीन दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां और कई अन्य गांवों से भी जमीन ली जाएगी।एक्सप्रेसवे बनने से लाखों लोगों को लाभ होगा, क्योंकि इससे अलीगढ़ से नोएडा की दूरी भी कम हो जाएगी।

नोएडा से गुरुग्राम जाने के दौरान लगने वाले जाम को कम किया जाएगा। बेहतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी से व्यापार और नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।