Vande Bharat train : दुनिया के सबसे बड़े आस्था के मेले में चलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, इन शहर के यात्रियों मिलेगी सुविधा

On: November 29, 2025 8:03 PM
Follow Us:
Vande Bharat train: Another Vande Bharat Express will run for the world's largest fair of faith, passengers from these cities will get the facility

Vande Bharat train : भारतीय रेलवे विभाग की तरफ से यूपी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ा फैसला लेते हुए एक खुशखबरी दी है। बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े आस्था के मेले यानी माघ मेले में इस बार श्रद्धालु वंदे भारत एक्सप्रेस की भी सवारी करके संगम नहाने आएंगे।

नए साल को रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

नए साला यानि 13 जनवरी से 25 जनवरी तक गोरखपुर-लखनऊ वाया प्रयागराज वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat train) प्रयागराज जंक्शन के बजाय सीधे फाफामऊ रेलवे स्टेशन से चलेगी। इससे लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Vande Bharat train: Another Vande Bharat Express will run for the world's largest fair of faith, passengers from these cities will get the facility
Vande Bharat train: Another Vande Bharat Express will run for the world’s largest fair of faith, passengers from these cities will get the facility

ट्रैफिक की भीड़ से भी मिलेगा छूटकारा

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फाफामऊ स्टेशन अब सीधे गंगा पथ मार्ग से लिंक हो गया है। मतलब, जो श्रद्धालु संगम स्नान करके या दर्शन करके लौट रहे होंगे, वे गंगा पथ से सीधे स्टेशन के पश्चिमी गेट पर पहुंच जाएंगे। वहां से दो कदम चलकर वंदे भारत में सवार होकर घर की ओर रवाना हो सकेंगे। न ट्रैफिक की मार, न भीड़भाड़ वाली जंक्शन की समस्याओं से जूझना पड़ेगा।

 ट्रेन का नया समय शेड्यूल

  • गोरखपुर से सुबह 6:05 बजे रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे फाफामऊ पहुंचेगी।
  • वापसी के समय ये ट्रेन फाफामऊ से दोपहर 3:35 बजे चलेगी और रात 10.40 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।
  • यानी जो यात्री सुबह गोरखपुर या रास्ते के स्टेशनों से चलेंगे।
  • वे दोपहर तक संगम पहुंचकर स्नान-दर्शन कर लेंगे और वापस दोपहर की ट्रेन से घर लौट सकेंगे।
  • एक ही दिन में सेमी हाईस्पीड वंदे भारत की आरामदायक सीटों पर दर्शन और वापसी हो जाएगी।
ये भी पढ़ें  swelling of legs : पैरों की सूजन को न करें Ignore! यह हो सकता है आपके दिल से जुड़ा रोग , विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

फाफामऊ स्टेशन को मेले के दौरान अस्थाई तौर पर वंदे भारत (Vande Bharat train) कुछ समय के लिए रुकती है, क्योंकि यह स्टेशन मेला क्षेत्र से महज कुछ किलोमीटर दूर है और गंगा पथ से सीधा लिंक है। इससे प्रयागराज जंक्शन पर पड़ने वाला भार भी कम होगा और श्रद्धालुओं को लंबी दूरी तक बस या ऑटो चेंज की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment