Jind : खरीफ की फसलों में हुए नुकसान की दोबारा से होगी वेरिफिकेशन, 23 हजार किसानों ने किया है मुआवजे का आवेदन

On: November 10, 2025 8:04 PM
Follow Us:
Jind Kharif crop losses will be re-verified; 23,000 farmers have applied for compensation.

Jind News : जींद जिले में खरीफ फसलों में जलजमाव से हुए नुकसान के बावजूद मंडियों में पिछले साल की तुलना में अब तक बासमती धान की आवक ज्यादा हुई हैे। खरीफ फसलों में नुकसान की जो सर्वे रिपोर्ट जिला राजस्व विभाग की तरफ से भेजी गई थी, उसकी दोबारा वेरीफिकेशन करने के लिए सरकार की तरफ से आदेश जारी हुए हैं। पीआर धान और बाजरे की फसल की कटाई का काम पूरा हो चुका है।

वहीं आधे से ज्यादा बासमती धान की फसल की भी कटाई हो चुकी है। किसान सरसों व गेहूं की फसल की बिजाई भी कर चुके हैं। वहीं कुछ गांव के क्षेत्र को (Jind News ) छाेड़कर ज्यादातर क्षेत्रों में खेतों से पानी की भी निकासी हो चुकी है। ऐसे में राजस्व विभाग के लिए खेतों में जाकर आंकलन करना मुश्किल है कि खेत में कितना उत्पादन हुआ है और जलजमाव से कितना नुकसान हुआ है।

इसके लिए गांवों में नंबरदारों की मदद लेनी होगी या फिर मंडियों में किसान ने कितनी फसल बेची है, इसके हिसाब से आंकलन करना होगा। गौरतलब है कि अगस्त व सितंबर में हुई वर्षा से जिले (Jind) में हजारों एकड़ (Jind News) में जलजमाव हुआ था। नरवाना, जुलाना और उचाना क्षेत्र ज्यादा प्रभावित था। खरीफ फसलों में हुए नुकसान की शिकायत दर्ज करने के लिए सरकार की तरफ से क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया था।

Jind Kharif crop losses will be re-verified; 23,000 farmers have applied for compensation.
Jind Kharif crop losses will be re-verified; 23,000 farmers have applied for compensation.

 

Jind News : 294 गांवों के 23 हजार 90 किसानों ने किया हुआ है आवेदन 

Jind जिले के 294 गांवों के 23090 किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर एक लाख 47 हजार 18 एकड़ में नुकसान की शिकायत दर्ज करवाई थीउसके बाद पटवारियों ने मौके पर जाकर सर्वे करते हुए पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड की थीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीवाली से पहले किसानों के खातों में मुआवजे की राशि डालने का ऐलान किया थालेकिन उसके बाद प्रदेश की मंडियों में धान, बाजरेअन्य खरीफ फसलों की ज्यादा आवक होने पर नुकसान की दोबारा वेरीफिकेशन करने के लिए जिला राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए

ये भी पढ़ें  Jind news : जींद में जमीनी विवाद में हत्या के 4 दोषियों को उम्र कैद की सजा

Jind News : किस ब्लाक से कितने किसानों ने दर्ज करवाई थी शिकायत

  1. ब्लाक        -किसान   –एकड़
  2. अलेवा       -633 -4415
  3. जींद          -3110 -18515
  4. जुलाना      -2946 -20099
  5. नरवाना     -8840 -55677
  6. पिल्लूखेड़ा -464 -3604
  7. सफीदों     -149 -1286
  8. उचाना      -7106 -43419
  9. कुल         -23090 -147018

Jind News : बासमती धान की ज्यादा आवक

जिले (Jind News) की मंडियों में पिछले साल आठ नवंबर तक 22 लाख 21 हजार 994 क्विंटल बासमती धान की आवक हुई थी। जबकि मौजूदा सीजन में आठ नवंबर तक 29 लाख 63 हजार 304 क्विंटल बासमती धान की आवक हो चुकी है। हालांकि नरवाना मंडी में पिछले साल के मुकाबले कम आवक हुई है। वहीं बाकी मंडियों में पिछले साल से ज्यादा आवक है। किसानों का कहना है कि बिहार में चुनाव के चलते इस बार लेबर कम आई है। जिसके कारण बासमती धान की कटाई कंबाइन से हो रही है।

Jind Kharif crop losses will be re-verified; 23,000 farmers have applied for compensation.
Jind Kharif crop losses will be re-verified; 23,000 farmers have applied for compensation.

 

कंबाइन से कटाई के बाद सीधे किसान धान लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं। इसी वजह से अचानक मंडियों में ज्यादा धान पहुंचा है। जबकि हाथ से कटाई में समय ज्यादा लगता है और किसान हाथ से कटे धान का घर पर स्टाक भी कर लेते हैं। कंबाइन से कटे धान का स्टाक नहीं कर सकते, क्योंकि ज्यादा दिन घर या खेत में स्टाक करके रखने से खराब होने का डर रहता है।

जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने बताया कि खरीफ फसलों में नुकसान की जो सर्वे रिपोर्ट गई है। मुख्यालय से उसकी वेरीफिकेशन करने के लिए पत्र आया है। जहां फसल की कटाई हो चुकी है, वहां नुकसान के आंकलन के लिए गांव के नंबरदार की मदद ली जाएगी। किसान को कितना फसल उत्पादन हुआ, इससे भी नुकसान का आंकलन होगा। संबंधित पटवारी ये काम करेंगे।

ये भी पढ़ें  Combine Harvesters Toll Free : किसानों को राहत : ट्रैक्टर के साथ कंबाइन हार्वेस्टर पर भी नहीं लगेगा टोल टैक्स, NHAI ने जारी किया पत्र

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम