t20 विश्व कप : आज शाम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के मध्य खेला जाना है। बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले का आयोजन होने वाला है। टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेगी जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप जीतने की संभावना से उतरेगी।
रिकी मार्टिन परफॉर्म पर रहेगी नजर (t20 विश्व कप)
आज आयोजन से पहले दो बार के ग्रैमी अवॉर्ड विजेता और ग्लोबल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन फाइनल मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। उनके अतिरिक्त फाल्गुनी पाठक और सुखबीर सिंह भी फाइनल सेरेमनी में धमाल मचाएंगे।

जनवरी में भारत-न्यूजीलैंड में 5 मैचों की सीरीज हुई थी (t20 विश्व कप)
आप सभी को याद होगा कि भारत और न्यूजीलैंड के मध्य जनवरी में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। उस सीरीज को भारत ने 4-1 से अपने नाम किया था। भारतीय बल्लेबाजों के सामने कीवी गेंदबाजों का काफी बुरा हाल हो गया था।
मिक्स्ड स्वायल पिच पर होगा मैच (t20 विश्व कप)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला मिक्स्ड स्वायल पिच पर होगा। इसमें ब्लैक और रेड दोनों तरह की मिट्टी का उपयोग किया गया है। इस तरह की पिच पर ज्यादा रन बनते हैं। यही कारण है कि हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।













