Suraj Rohila : सूरज रोहिल्ला को किया शान ए जुलाना से किया सम्मानित

On: March 5, 2026 10:18 AM
Follow Us:
Suraj Rohilla: Suraj Rohilla was honored with Shaan-e-Julana.

Suraj Rohila : खेलों में बेहतर प्रदर्शन और समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सूरज रोहिल्ला को शान ए जुलाना सम्मान समारोह में किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी संजय कुमार, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन शर्मा, जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोशन, हरियाणा युवा भाजपा उपाध्यक्ष एवं जुलाना के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी और रोहतक ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अमर कटारिया रहे।

रविवार को जुलाना में डीएन हरियाणा न्यूज़ चैनल द्वारा शान ए जुलाना (Suraj Rohila) सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने शिरकत की। विष्णु मोबाइल के सहयोग से आयोजित शान ए जुलाना सम्मान समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, समाज सेवा, पत्रकारिता, कृषि समाज कल्याण एवं पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट काम करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

Suraj Rohilla: Suraj Rohilla was honored with Shaan-e-Julana.
Suraj Rohilla: Suraj Rohilla was honored with Shaan-e-Julana.

 

इसी बीच कार्यक्रम में गांव फतेहगढ़ के बाक्सिंग खिलाड़ी और युवा समाजसेवी सूरज रोहिल्ला (Suraj Rohila) को खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जींद समेत हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करने और समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छोटूराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल गतौली, पीएमश्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम द्वारा उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन नगर पालिका पवन सैनी, जगदीप लाठर, राजवीर शर्मा, संदीप सिंगला, संदीप लाठर, जोगिंदर लाठर (गल्लु), आनंद लाठर, सुरेंद्र खटकड़, अंतिमा भारद्वाज, यशवंत शर्मा, सुमित काजला भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Haryana News : HSSC ने शुरू की ग्रुप-सी भर्ती की तैयारी, खाली पदों की जानकारी मांगी, देखें पूरी डिटेल
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment