strike : आज बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद, जानें यहां किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों किया भारत बंद

On: February 12, 2026 12:53 PM
Follow Us:
Strike: Banks, markets and schools will remain closed today. Find out why farmer organisations and trade unions called for a Bharat Bandh.

strike : देशभर में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी यानि आज भारत बंद का आह्वान किया है। यह बंद भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते, केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और नए श्रम कानूनों के विरोध में बुलाया गया है। आंदोलन को INTUC, AITUC, CITU, HMS सहित कई राष्ट्रीय यूनियनों का समर्थन हासिल है। संगठनों ने दावा किया है कि करीब 30 करोड़ मजदूर इस हड़ताल में हिस्सा ले सकते हैं।

बंद के समर्थन में कई बैंक यूनियनें भी शामिल हो रही हैं, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। AIBEA, AIBOA और BEFI जैसी यूनियनों ने हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया है, जिसके चलते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

इन मुद्दों को लेकर है भारत बंद (strike)

पाठकों को बता दें कि, किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर कई मांगें उठाई हैं। जैसा कि

  • प्रमुख मांगों में भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का विरोध,
  • चार नए लेबर कोड वापस लेने की मांग,
  • सरकारी उपक्रमों के निजीकरण का विरोध,
  • पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली,
  • न्यूनतम वेतन में वृद्धि, निर्माण
  • बिजली क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा और कृषि नीतियों में परिवर्तन शामिल हैं।

कई राज्यों में बस, ऑटो-रिक्शा और ट्रक यूनियनों के भी हड़ताल में शामिल होने की आशंका है, जिससे परिवहन सेवाओं पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

Strike: Banks, markets and schools will remain closed today. Find out why farmer organisations and trade unions called for a Bharat Bandh.
Strike: Banks, markets and schools will remain closed today. Find out why farmer organisations and trade unions called for a Bharat Bandh.

 

इन सेवाओं पर पड़ेगा प्रभाव (strike)

परिवहन सेवाएं कई राज्यों में प्रभावित हो सकती हैं। जैसा कि

  • बस, ऑटो और ट्रक यूनियनों के समर्थन के कारण सार्वजनिक और निजी परिवहन बाधित हो सकता है।
  • बड़े शहरों में यातायात व्यवस्था पर प्रभाव पड़ने की आशंका है।
  • बैंकिंग सेवाओं में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में काउंटर सेवाएं धीमी रह सकती हैं और चेक क्लीयरेंस में देरी संभव है।
  • हालांकि, बैंक औपचारिक रूप से बंद नहीं रहेंगे।
  • ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
  • बाजार और व्यापार पर भी असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें  GATE 2026 Exam : कल से स्टार्ट होंगे आईआईटी गेट एग्जाम, एग्जाम सेंटर जानें से पहले पढ़ लें अनिवार्य नियम

बता दें कि इस दौरान कई व्यापारिक संगठनों और मंडियों ने हड़ताल को समर्थन दिया है, जिससे थोक और खुदरा बाजार आंशिक या पूर्ण रूप से बंद रह सकते हैं। सरकारी कार्यालयों में ट्रेड यूनियनों के प्रभाव वाले विभागों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम रह सकती है, जिससे कामकाज धीमा हो सकता है। स्कूल और कॉलेजों के संबंध में स्थानीय प्रशासन स्थिति के अनुसार फैसला ले सकता है। परिवहन और सुरक्षा कारणों से कुछ जिलों में छुट्टी घोषित की जा सकती है।

Strike: Banks, markets and schools will remain closed today. Find out why farmer organisations and trade unions called for a Bharat Bandh.
Strike: Banks, markets and schools will remain closed today. Find out why farmer organisations and trade unions called for a Bharat Bandh.

 

ये सेवाएं रहेंगी सामान्य (strike)

देशभर में हड़ताल के बीच अस्पताल, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। दमकल विभाग, हवाई यात्रा और एयरपोर्ट संचालन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। डिजिटल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं भी संचालित रहेंगी।

क्या इस दिन बैंक बंद रहेंगे ? (strike)

भारतीय रिजर्व बैंक या किसी बैंक की ओर से 12 फरवरी को आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं कि है। देश में शाखाएं खुली रहेंगी, लेकिन यूनियन की भागीदारी के कारण सेवाओं में आंशिक बाधा आ सकती है। यदि आप 12 फरवरी को बाहर निकलने की नियोजना बना रहे हैं तो अपने शहर की परिवहन व्यवस्था की स्थिति पहले से जांच लें। बैंकिंग कार्यों को संभव हो तो ऑनलाइन निपटाएं और बाजार या सरकारी कार्यालय जाने से पहले स्थानीय अपडेट जरुर देखें।

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment