Rajsthan-Haryana NH-11 : राजस्थान में यहां हरियाणा बॉर्डर तक बनेगा फोरलेन नेशनल हाईवे, केंद्र की तरफ से मिली 2203 करोड़ रुपए स्वीकृति

On: December 20, 2025 9:28 AM
Follow Us:
Rajasthan-Haryana NH-11: Four-lane national highway to be built in Rajasthan up to Haryana border, Rs 2203 crore approved by the Centre

Rajsthan-Haryana NH-11 : हरियाणा और राजस्थान बॉर्डर को लेकर दोनों राज्यों के नागरिकों के लिए बेहद खुशी की खबर सामने आई है। बता दें कि राजस्थान के झुंझुनूं से चिड़ावा-सिंघाना-पचेरी होते हुए हरियाणा की सीमा तक फोरलेन नेशनल हाईवे का निर्माण करवाया जाएगा। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 78.180 किमी फोरलेन सड़क (एनएच 11) निर्माण के लिए 2202.67 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

किन शहरों को जोड़ेगा ये नेशनल हाइवे (Rajsthan-Haryana NH-11)

एनएचएआई परियोजना के तहत  झुंझुनूं बीड़, बगड़, खुड़ाना, सिंघाना, पचेरी कलां आदि क्षेत्रों में 4 लेन बाईपासों का निर्माण होगा। चिड़ावा में पिलानी सड़क से लाखू तिराहा तथा लाखू तिराहा से ओजटू तिराहा तक 4 लेन रिंग रोड का निर्माण करवाया जाएगा। इस परियोजना में बाईपास सड़क की कुल लम्बाई करीब 41.660 कि.मी. तथा एग्जिस्टिंग सड़क की कुल लम्बाई करीब 36.520 किमी में 4 लेन सड़क बनाई जाएगी। विशेषता यह है कि परियोजना में छोटे बड़े कुल 42 ब्रिज (पुल) बनाए जाएंगे, जोकि नेशनल हाईवे समुद्री वेव की तरह दिखाई देगा।

Rajasthan-Haryana NH-11: Four-lane national highway to be built in Rajasthan up to Haryana border, Rs 2203 crore approved by the Centre
Rajasthan-Haryana NH-11: Four-lane national highway to be built in Rajasthan up to Haryana border, Rs 2203 crore approved by the Centre

आज के दौर में वहां क्या चल रहा है ? (Rajsthan-Haryana NH-11)

दरअसल् बता दें कि, आज के दौर में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रचलन में है। अभी झुंझुनूं से मंडावा होते हुए फतेहपुर तक काम करीब पूरा होने पर है। कुछ कार्य झुंझुनूं शहर के आस-पास बचा हुआ है। जबकि झुंझुनूं से बगड़-चिड़ावा होते हुए पचेरी से आगे हरियाणा सीमा तक कार्य रुका हुआ है। पचेरी से आगे हरियाणा में ज्यादात्तर कार्य पूर्ण हो चुका। इस मार्ग के पूर्ण होने के बाद नारनौल होते हुए पनियाला मोड़ तक पहुंचना भी सरल हो जाएगा। ऐसे में आस-पास शहरों के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

ये भी पढ़ें  Appendix : अपेंडिक्स होने का मुख्य कारण क्या है?, अपेंडिक्स कितने दिन तक रहता है?, क्या अपेंडिक्स बिना ऑपरेशन के ठीक हो जाता है?, जाने सारे जवाब

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment