Rail Kiraya hike List : भारतीय रेलों में अब लंबी दूरी का सफर अब और महंगा होने वाला है। जी हां, रेलवे ने किराया (Train Fare hike) बढ़ा दिया है। 26 दिसंबर से बढ़ी हुई किराया सूची के अनुसार किराया लागू होगा। इसके तहत करीब 215 किलोमीटर से ज्यादा लंबा सफर करने वाले यात्रियों को हर किलोमीटर पर 1 से 2 पैसे का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। रेलवे की इससे 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई का अनुमान है तो यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है।
हालांकि छोटे रूटों और सीजन के अनुसार टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए जरूर (Rail Kiraya List) राहत मिली है। अगर आप ट्रेन में सफर करते समय 215 किलोमीटर से कम तक की यात्रा करते हैं तो आपकी जेब पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। यानि कि कम दूरी की यात्रा पहले की तरह ही रहेगी, बस 215 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी तय करने पर करीब 16 रुपए ज्यादा किराया देना पड़ेगा।
Rail Kiraya List : देखें कौन सी ट्रेनों में बढ़ा किराया
रेलवे के अनुसार 215 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने पर साधारण श्रेणी में यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा लगेगा। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोचों और सभी एसी क्लास में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी। रेलवे ने उदाहरण देते हुए बताया कि 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर केवल 10 रुपये अतिरिक्त लगेंगे।
Rail Kiraya List : इन लोगों की जारी रहेगी छूट
रेलवे की नई व्यवस्था के तहत लोकल ट्रेनों (suburban services) और मासिक सीजन टिकट (MSTs) के किराए में कोई इजाफा नहीं होगा। साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पुराने किराए का ही भुगतान करना होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह किराया युक्तिकरण (rationalisation) पिछले एक दशक में रेलवे नेटवर्क और संचालन के बड़े विस्तार को देखते हुए किया गया है।
रेलवे के संचालन की मांग बढ़ी है और सुरक्षा उपायों (Rail Fare hike) को मजबूत करने के लिए कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है, जिससे खर्चों में वृद्धि हुई है। इसमें रेलवे स्टेशन की सुविधाएं, कोचों का रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था शामिल है। पिछले दस वर्षों में, रेलवे ने अपने नेटवर्क और ऑपरेशन को काफी बढ़ाया है और देश के दूर-दराज के कोनों तक भी पहुंच गया है।












