PM Farmer Scheme 22th kisht : आप सभी को पता ही है केंद्र सरकार के द्वारा देश के किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए पीएम किसान योजना चला रही है। खेती से कम आय प्राप्त करने वाले और जरूरतमंद किसानों को इस योजना के जरिए वर्षभर 6000 रुपये दिए जाते हैं, जो 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों के खातों में भेजे जाते हैं।
22वीं किस्त का इंतज़ार अब जल्द होगा समाप्त (PM Farmer Scheme 22th kisht)
पीएम किसान योजना के अनुसार अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 21वीं किस्त 19 नवंबर को भेजी गई थी और इसका लाभ लगभग 9 करोड़ किसानों को मिला। इसी आधार पर माना जा रहा है कि 22वीं किस्त नये साल 2026 फरवरी तक अपडेट हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख निर्धारित नहीं की गई है। उम्मीद है कि फरवरी के शुरुआत में ये किश्त जारी हो सकती हैं।

किस्त पाने के लिए अनिवार्य शर्तें जानें (PM Farmer Scheme 22th kisht)
किसानों को किस्त का पैसा मिलने के लिए अपने डॉकोमेंट अपडेट रखें :
- e-KYC पूरी करवाना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करवाना अनिवार्य है।
- बैंक डिटेल को सुनिश्चित अवश्य करें।
- नहीं तो इन प्रक्रियाओं में गड़बड़ी होने पर किस्त रुक सकती है।
मात्र इन किसानों को मिलेगी 22वीं किस्त (PM Farmer Scheme 22th kisht)
22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को पहले यह जानना आवश्यक है कि उन्हें किस्त मिलेगी या नहीं। किस्त मात्र उन्हीं किसानों को जारी की जाएगी जिनका स्टेटस पीएम किसान पोर्टल पर स्पष्ट दिखाई देगा। इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या किसान ऐप पर जाकर अपना स्टेट्स चेक करें।

कैसे चेक करें स्टेट्स ? (PM Farmer Scheme 22th kisht)
- सबसे पहले आप होम पेज पर Know Your Status विकल्प चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपको रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो Know Your Registration Number पर जाकर पहले इसे प्राप्त करें।
- फिर इसके बाद आप कोड डालकर Get Details पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में आपका स्टेटस दिखाई देगा।
- यदि आपकी सूचनाएं सुनिश्चित है तो किस्त मिल जाएगी, किंतु जिन किसानों के रिकॉर्ड, e-KYC या बैंक लिंकिंग में परेशानी होगी, उन्हें किस्त नहीं मिलेगी।
- इसलिए आप सभी के लिए पहले से स्टेटस चेक करना बेहद अनिवार्य है।














