nta neet registration : नेशनल लेवल की मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारिख 8 मार्च 2026 तय की गई है। जो अभ्यर्थी अभी तक इस एग्जाम के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात उम्मीदवारों को 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक अपने फॉर्म में आवश्यक संशोधन (करेक्शन) करने का अवसर दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा (nta neet registration)
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार परीक्षा केंद्र (एग्जाम सिटी) और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होगी। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के विभिन्न मेडिकल और स्वास्थ्य से जुड़े कोर्सों में प्रवेश दिया जाता है। इनमें MBBS, BDS, BAMS, BUMS, BHMS, BSc नर्सिंग और BVSc & AH जैसे कोर्स शामिल हैं। इस वर्ष से एक और महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए फिजियोथेरेपी कोर्स में भी प्रवेश NEET UG के माध्यम से ही होगा।
देश में MBBS सीटों की स्थिति (nta neet registration)
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 824 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की करीब 1,29,603 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 450 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें कुल 63,160 सीटें हैं। वहीं 374 निजी मेडिकल कॉलेजों में 66,443 MBBS सीटें उपलब्ध हैं।

NEET UG 2026 में चार बड़े बदलाव (nta neet registration)
1. रियल-टाइम लाइव फोटो अनिवार्य (nta neet registration)
इस बार आवेदन प्रोसेस में बड़ा परिवर्तन करते हुए NTA ने रियल-टाइम लाइव फोटो को अनिवार्य कर दिया है। अब सिर्फ पुरानी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना पर्याप्त नहीं होगा। फॉर्म भरते टाइम उम्मीदवारों को वेबकैम या मोबाइल कैमरे की सहायता से अपनी लाइव फोटो क्लिक करनी होगी। फोटो लेते टाइम टोपी, चश्मा या धूप का चश्मा पहनने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही अभ्यर्थी का चेहरा फोटो फ्रेम का कम से कम 80 फीसदी हिस्सा कवर करना चाहिए। फोटो में किसी तरह की छाया, मास्क या फिल्टर नहीं होना चाहिए।
2. आधार आधारित eKYC अनिवार्य (nta neet registration)
NEET UG 2026 के लिए आधार आधारित eKYC प्रोसेस भी अनिवार्य कर दी गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर एक्टिव हो। NTA ने क्लियर किया है कि रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया ओटीपी के माध्यम से पूरी होगी, इसलिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर चालू होना जरुरी है।
3. मनमाने तरीके से परीक्षा केंद्र का चयन नहीं (nta neet registration)
इस बार उम्मीदवार अपनी पसंद से किसी भी शहर को परीक्षा केंद्र के रूप में नहीं चुन सकेंगे। नए नियम के मुताबिक परीक्षा केंद्र का आवंटन उम्मीदवार के स्थायी या वर्तमान पते के आधार पर किया जाएगा। यदि आवेदन फॉर्म में गलत पता दर्ज किया जाता है, तो आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।
4. फिजियोथेरेपी कोर्स में भी NEET से प्रवेश (nta neet registration)
इस साल से देशभर में फिजियोथेरेपी कोर्स में प्रवेश भी NEET UG के माध्यम से ही होगा। इससे पहले कई संस्थानों में इस कोर्स के लिए भिन्न-भिन्न प्रवेश प्रक्रिया होती थी।














