Kolkata New train Line : तीन नई रेल लाइन पर शुरू होगा काम, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

On: January 30, 2026 9:58 AM
Follow Us:
Kolkata New Train Line: Work will begin on three new railway lines, approved by Indian Railways

Kolkata New train Line : देश के चार प्रमुख महानगरों में से एक कोलकाता में भारतीय रेलवे यात्रियों की बेहतर सुविधा देने के लिए नई नई रेल लाइन बनाने जा रही है। इसी अहम कदम से पश्चिम बंगाल में तीन नई रेल लाइनों के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को औपचारिक स्वीकृति दी है। बता दें कि इन तीनों परियोजनाओं की कुल लंबाई 178 किमी है। भारतीय रेलवे का ये प्रोजेक्‍ट स्थानीय निवासियों की दशकों पुरानी डिमांड को पूरा करेंगी। इससे प्रदेश में रेल नेटवर्क का विस्तार होगा।

यात्रा सुगम होगी आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी (Kolkata New train Line)

भारतीय रेलवे के मुताबिक सीउरी-नाला रेल लाइन (73 किमी) झारखंड के नाला (जमतारा) से डायरेक्ट जोड़ेगी। भारतीय रेलवे के द्वारा प्रायोजित इस मार्ग में राजनगर और प्रसिद्ध बकेश्वर धाम तीर्थस्थल आएंगे। वर्तमान में सड़क मार्ग टेढ़ा-मेढ़ा और मौसमी समस्याओं भरा है। नई रेल लाइन से लाखों तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मध्य रेल संपर्क भी मजबूत होगा और साथ ही माल ढुलाई में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

Kolkata New Train Line: Work will begin on three new railway lines, approved by Indian Railways
Kolkata New Train Line: Work will begin on three new railway lines, approved by Indian Railways

 

दूसरी परियोजना में क्या होगा ? (Kolkata New train Line)

पश्चिम बंगाल वासियों के लिए इस दूसरी परियोजना आरामबाग-खानाकुल रेल लाइन (27 किमी) की बिच्छाने के लिए तैयार की जाएगी। वहीं हुगली जिले का अहम क्षेत्र, खानाकुल महान समाज सुधारक राजा राममोहन रॉय का जन्मस्थान है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का क्षेत्र अभी सिर्फ सड़क मार्ग उपलब्ध है और ट्रैफिक जाम, भीड़भाड़ और दुर्घटनाएं होती हैं। नई लाइन से यात्रियों की लंबित मांग पूरी होगी और पर्यटकों की संख्‍या बढ़ेगी। इस तरह बंगाल के कई क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित होगा और स्थानीय व्यापार और उद्योगों को फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें  Adani Group Stocks Share Crash : अमेरिका के एक फैसले से अडानी ग्रुप का शेयर मार्केट ढह गया, जानिए यहां शेयरों में कितनी फीसदी भारी गिरावट आई

तीसरी परियोजना में क्या होगा ? (Kolkata New train Line)

वहीं तीसरी परियोजना रसूलपुर-जंगलपारा बाईपास लाइन (78 किमी) बनाने की तैयारी है। तकनीकी दृष्टि से ये अत्यंत खास है, क्योंकि रसूलपुर (मुख्य लाइन) को पल्ला रोड (कॉर्ड लाइन) से जोड़ेगी। ऐसे में इंजन को रिवर्स करने की समस्या समाप्त होगी। बता दें कि मासाग्राम पर रेल ओवर रेल ब्रिज बनेगा और मथनाशीपुर हॉल्ट को पूर्ण ब्लॉक स्टेशन का दर्जा मिलेगा। जबकि छोटी दूरी की पैसेंजर ट्रेनें और हल्की मालगाड़ियां सीधे चलेंगी। मुख्य लाइनों पर यातायात का भार कम होगा और क्षमता दोगुनी हो जाएगी।

Kolkata New Train Line: Work will begin on three new railway lines, approved by Indian Railways
Kolkata New Train Line: Work will begin on three new railway lines, approved by Indian Railways

 

क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी ? (Kolkata New train Line)

पश्चिम बंगाल वासियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी से यात्रा समय में भारी कटौती होगी। माल ढुलाई क्षमता में वृद्धि, हजारों प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे, बकेश्वर धाम, खानाकुल जैसे पर्यटन केंद्रों का समग्र विकास होगा। वहीं रेलवे के तकनीकी उन्नयन से ऑपरेशसंस सुगम होगा और रेल मंत्रालय ने सर्वेक्षण कार्य तत्काल शुरू करने निर्देश दिए है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment