Jind Tahasildar : जींद में तहसीलदार पर लगे अपने कार्यालय में नहीं बैठने के आरोप, CTM ने किया तलब

On: February 8, 2026 9:38 AM
Follow Us:
Jind Tehsildar: Tehsildar in Jind accused of not sitting in his office, CTM summoned

Jind Tahasildar : तहसीलदार शालिनी लाठर को नगराधीश मोनिका रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में एक शिकायत की जांच के सिलसिले में तलब किया है। इसके लिए नगराधीश ने तहसीलदार शालिनी लाठर को बाकायदा नोटिस भेजा है।

तहसीलदार शालिनी लाठर को लेकर प्रशासन को इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि शालिनी लाठर जान- बूझकर अपने कार्यालय से गायब रहती हैं और कार्यालय में नहीं बैठती। ऐसा करके वह लोगों को परेशान कर रही हैं। कई लोगों से इस तरह की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने शिकायतों को गंभीरता से लिया है। मामला जांच के लिए नगराधीश मोनिका रानी को भेजा गया है।

नगराधीश मोनिका रानी ने इस सिलसिले में (Jind Tahasildar ) तहसीलदार शालिनी लाठर को नोटिस जारी कर उन्हें 10 फरवरी को अपने कार्यालय में जांच में शामिल होने के लिए कहा है। 10 फरवरी को दोपहर बाद नगराधीश मोनिका रानी तहसीलदार शालिनी लाठर के खिलाफ शिकायतों की जांच करेंगी। तहसीलदार पर आरोप है कि वह जान-बूझकर दफ्तर से गायब हो जाती हैं और कार्यालय में नहीं बैठती हैं। इससे लोगों के बहुत जरूरी काम नहीं हो पाते, जिससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।

Jind Tehsildar: Tehsildar in Jind accused of not sitting in his office, CTM summoned
Jind Tehsildar: Tehsildar in Jind accused of not sitting in his office, CTM summoned

 

नवंबर महीने से परेशान हो रहे लोग (Jind Tahasildar)

शिकायतकर्ता एडवोकेट वीरेंद्र जांगड़ा ने कहा कि तहसीलदार मैडम अपने कार्यालय में नहीं बैठती हैं। इसके अलावा लोगों की जो रजिस्टर हो चुकी हैं, उनकी हस्ताक्षर भी नहीं कर रही हैं। वह खुद कई बार तहसीलदार कार्यालय में अपने कार्यों के लिए जा चुके हैं। मैडम छुट्टी पर नहीं होती, लेकिन कार्यालय में भी नहीं मिलती। नगराधीश ने 10 फरवरी को मुझे भी जांच के सिलसिले में बुलाया है।

ये भी पढ़ें  New Year Police Constable Vacancy : हरियाणा सरकार ने युवाओं को दिया नव-वर्ष का गिफ्टः इतने पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की निकली भर्ती

इस संबंध में (Jind Tahasildar) तहसीलदार शालिनी लाठर से उनके मोबाइल नंबर 9996057231 पर संपर्क नहीं हो पाया।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment