Jind Sarpanch Meeting : जिले में कोरम को पूरा करने के लिए गांवों की सरपंचों हुई अहम बैठक, लिए गए ये बड़े फैसले

On: February 17, 2026 10:07 AM
Follow Us:
Jind Sarpanch Meeting: To complete the quorum in the district, an important meeting of village sarpanches was held, these major decisions were taken.

Jind Sarpanch Meeting : जिले के 178 गांवों में ग्राम सभाओं की बैठक का कोरम पूरा हो चुका है। सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार ग्राम सभा की पहली बार बुलाई बैठक में कोरम पूरा करने के लिए 40 प्रतिशत मतदाताओं की उपस्थिति जरूरी थी। वहीं दूसरी बार 30 प्रतिशत और तीसरी बार 20 प्रतिशत मतदाताओं की उपस्थिति जरूरी थी। जिन गांवों में कोरम पूरा हुआ है, उन गांवों के सरपंच दावा कर रहे हैं कि मुनादी करवाने के बाद कोरम के हिसाब से लोग ग्राम सभा की बैठक में पहुंच गए थे।

वहीं जिन गांवों में अभी कोरम नहीं पूरा हो पाया है। उनमें से कुछ गांवों के सरपंचों का कहना है कि तीन बार बैठक बुलाने के बावजूद कोरम पूरा नहीं हुआ है। विभाग की तरफ से कोरम पूरा करने के लिए घर- घर जाकर भी लोगों के हस्ताक्षर करवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यहां तक भी दावा किया गया कि जिन गांवों (Jind Sarpanch Meeting) में कोरम पूरा दिखाया गया है, उनमें लोगों के घर- घर जाकर लोगों के हस्ताक्षर करवा कर संख्या पूरी की गई है। जुलाना ब्लाक के एक गांव के सरपंच ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उसके गांव में तीन बार ग्राम सभा की बैठक बुलाई जा चुकी है। लेकिन कोरम पूरा नहीं हुआ।

अब 18 फरवरी को फिर बैठक बुलाई गई है। ग्राम सचिव की तरफ से कहा गया है कि किसी भी तरह बैठक का कोरम पूरा करके भेज दो। दैनिक जागरण की तरफ से भी जिन गांवों में बैठक का कोरम पूरा दिखाया गया है, उनकी बैठक का फोटो भेजने के लिए कहा गया। लेकिन सरपंचों की तरफ से फोटो नहीं भेजे गए और कुछ सरपंचों ने दोबारा फोन नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें  IPS Suside update : ओपी सिंह बने हरियाणा के कार्यवाहक डीजीपी, शत्रुजीत कपूर को भेजा छुट्टी पर
Jind Sarpanch Meeting: To complete the quorum in the district, an important meeting of village sarpanches was held, these major decisions were taken.
Jind Sarpanch Meeting: To complete the quorum in the district, an important meeting of village sarpanches was held, these major decisions were taken.

 

सरपंच एसोसिएशन जिलाध्यक्ष बोले, सार्वजनिक कार्यक्रमों के नाम पर संख्या जुटाई जा रही (Jind Sarpanch Meeting)

हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता सुधीर बुआना ने कहा कि बुआना गांव में दो बार ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई, जिसमें 200 लोग भी नहीं पहुंचे। जिससे कोरम पूरा नहीं हो सका। पंचायत विभाग की तरफ से फोन आया कि गांव में सार्वजनिक कार्यक्रमों में काफी लोग पहुंचते हैं, ऐसे में उसी दौरान ग्राम सभा की बैठक कर लो, जिससे कोरम पूरा हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जिन गांव में पूरा कोरम दिखाया गया है, उनमें से ज्यादातर में ऐसा ही किया गया है। घर- घर जाकर लोगों के हस्ताक्षर करवा कर संख्या पूरी की गई है। जबकि नियमानुसार ग्राम सभा की बैठक में ही उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर होने चाहिएं। सरकार का ये फैसला अव्यवहारिक है। ग्राम सभा में 10 प्रतिशत लोग भी नहीं जुटाए जा सकते। इसलिए सरकार इस फैसले को वापस ले।

तीसरी बार में कोरम पूरा हो गया : लजवाना सरपंच (Jind Sarpanch Meeting)

वहीं लजवाना कलां के सरपंच सतीश लाठर ने कहा कि पिछले सप्ताह ग्राम सभा की तीसरी बैठक हुई। जिसमें कोरम पूरा हो गया। गांव में करीब पांच हजार मतदाता हैं। बैठक में फैमिली आइडी की आय पढ़कर सुनानी थी, तालाबों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को लेकर चर्चा करनी थी। गांव में करीब 900 परिवार ऐसे हैं, जिनकी आमदनी एक लाख से कम थी, जोकि बैठक में पहुंचे। बैठक में एक हजार से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। उन्होंने गांव में मुनादी करवाई और लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करके बैठक में बुलाया।

ये भी पढ़ें  Haryana Transfer List : हरियाणा में 6 IAS और 21 HCS अफसरों की ट्रांसफर, देखें लिस्ट

ग्राम सभाओं की बैठकों की वीडियोग्राफी की गई हैं : एडीसी (Jind Sarpanch Meeting)

एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि जिले में 178 गांवों में ग्राम सभाओं का कोरम पूरा हो चुका है। बाकी गांवों में भी ग्राम सभाओं की बैठकें करवाई जा रही हैं। ग्राम सभाओं की बैठकों की वीडियोग्राफी भी की गई हैं। ग्राम सभाओं की बैठकों में सरकार की योजनाओं और गांवों के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जानी है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment