Jind news : जींद में हादसा, दंपत्ती की मौत, खुद की जान देकर 7 महीने की बेटी को जिंदगी दे गई मां

On: December 9, 2025 8:48 AM
Follow Us:
Jind news Accident in Jind, couple dies, mother gives life to 7-month-old daughter by sacrificing her own life

Jind News : हरियाणा के जींद में सड़क हादसे में पतिपत्नी की मौत हो गई लेकिन महिला मरने से पहले अपनी बेटी को जिंदगी दे गई। हादसे के दौरान पतिपत्नी के अलावा एक 7 माह की बेटी भी थी लेकिन वह सुरक्षित बच गई।

दरअसल जींद से बरवाला रोड पर करनाल के मूनक गांव का अजय अपनी पत्नी, सात महीने की बेटी, फोटोग्राफर और एकदो अन्य लोगों के साथ अपने भाई की बारात से वापस लौट रहा था। रात की बारात थी और शादी में जश्न मनाने, रात भर जागने के कारण अजय को नींद की झपकी गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसी। हादसे के समय अजय की पत्नी सोनिया अपनी 7 महीने की बेटी को गोद में लेकर बैठी थी।

सोनिया ने अपनी बेटी को गोद में जोर से पकड़ लिया और उसे हाथों से ढक लिया। पेड़ से टकराते ही अजय और सोनिया अकाल मौत के मुंह में चले गए लेकिन उनकी बेटी को खरोंच तक नहीं आई। वह सुरक्षित बच गई। सड़क हादसे के पीछे नींद की झपकी आना कारण माना जा रहा है। रातभर मृतक अजय शादी में नाचता रहा, इस कारण उसे थकान हो गई और अचानक नींद की झपकी आ गई।

Jind News : बारात से वापस लौटते समय हुआ हादसा 

मृतक अजय के पिता रघुबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि परिवार के लोग बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। उसका  बेटा अजय ही कार चला रहा था। कार अनियंत्रित कैसे हुई, उन्हें पता नहीं चला। वह कार में पीछे आ रहे थे, तो उन्होंने बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त देखी। पेड़ भी कार के काफी अंदर तक धंस गया। सोनिया ने बच्ची को इस तरह से पकड़ा हुआ था कि वह पूरी तरह से सुरक्षित रहे। हादसे के बाद पीछे से आ रही कार में सवार अन्य लोगों ने सबसे पहले सुरक्षित बच्ची को बाहर निकाला और इसके बाद घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें  Jind Sarpanch Meeting : जिले में कोरम को पूरा करने के लिए गांवों की सरपंचों हुई अहम बैठक, लिए गए ये बड़े फैसले

सदर थाना के जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दंपती की मौत हुई है। मृतक के पिता के बयान दर्ज किए गए हैं। हादसे का सही कारण अभी पता नहीं है। हो सकता है चालक को नींद की झपकी आ गई हो या फिर कोई पशु अचानक सामने आ गया हो। घायलों के बयान लेने के बाद ही हादसे के कारण का पता चल पाएगा। पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद

Leave a Comment