Jind Holi : फाग पर 30 जगह हुए झगड़े, 40 से ज्यादा घायल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे

On: March 6, 2026 7:39 PM
Follow Us:
Jind Holi: Fights broke out at 30 places on Phag, with over 40 injured reaching hospitals for treatment.

Jind Holi : जिलेभर में होली का पर्व जहां धूमधाम से मनाया गया। वहीं कई जगह झगड़े भी हुए। लड़ाई झगड़े के 30 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिनमें घायल हुए करीब 40 लोग उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंचे। विश्वकर्मा कालोनी में भाई के घर सामान देने के लिए गए सैनी मोहल्ला निवासी दीपक (Jind Holi) व उसके दोस्त रोहित पर 15 से 20 लोगों ने गंडास व अन्य तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

Jind Holi: Fights broke out at 30 places on Phag, with over 40 injured reaching hospitals for treatment.
Jind Holi: Fights broke out at 30 places on Phag, with over 40 injured reaching hospitals for treatment.

 

 

दोनों को काफी चोटें आई। सैनी मोहल्ला निवासी दीपक (Jind Holi) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई शौकिन परिवार के साथ विश्वकर्मा कालोनी में रहता है। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे वह अपने दोस्त ओम नगर निवासी रोहित के साथ भाई शौकिन के घर होली का सामान देने के लिए बाइक पर गए थे। उस समय घर पर भाभी व बच्चे ही थे। भाई दुकान पर गया हुआ था। मकान पर पहुंचे हुए उन्हें कुछ ही मिनट हुए थे। तभी 15 से 20 लोग गंडास व अन्य तेजधार हथियार लेकर वहां आए। जिन्होंने रोहित और उसके ऊपर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

उसकी दाएं हाथ की तीन ऊंगलियों में तेजधार हथियार के वार से कट लग गया और रोहित के सिर व कंधे पर हमलावरों ने गंडास से वार किया। गंभीरावस्था में स्वजनों ने उन दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी ऊंगलियों में काफी टांके आएं हैं। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। दीपक ने बताया कि कुछ माह पहले एक शादी समारोह में नाचने के दौरान उनका कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। तब तो समझौता हो गया था। लेकिन फाग के दिन उन्हीं युवकों ने शादी समारोह में हुए विवाद की रंजिश के चलते उन पर हमला किया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  Dushyant Chautala : मुख्यमंत्री पंजाब के गेड़े मारने में व्यस्त : दुष्यंत चौटाला
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment