Jind Education : गोपाल विद्या मंदिर का छात्र नितिन बना चार्टेड अकाउंटेंट

On: March 5, 2026 12:05 PM
Follow Us:
Jind Education: Gopal Vidya Mandir student Nitin becomes a Chartered Accountant

Jind Education : गोपाल विद्या मंदिर स्कूल के छात्र नितिन ने इस सत्र की सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय के वाणिज्य विभाग का नाम रोशन किया। वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप ने कहा कि विद्यालय के पूर्व छात्र नितिन सिंगला ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ निश्चय से सीए की कठिन परीक्षा को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया है।

उन्होंने दोनों ग्रुप एक साथ देकर अपनी सीए की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की। प्राचार्य अजय कौशिक समेत पूरे विद्यालय परिवार द्वारा उनकी खुशी व्यक्त करते हुए छात्र व अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

ये भी पढ़ें  Jind : साइबर ठग ने पुलिस की वर्दी पहन किया महिला को कॉल, डिजिटल अरेस्ट की धमकी, ऐसे बची ठगी से, लाखों रुपए बचे
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment