Jind Crime Julana : हरियाणा के जींद में स्कूल नहीं आने पर छात्र को डांट लगाना अध्यापक को भारी पड़ गया। छात्र ने अध्यापक पर सुएं के साथ हमला कर उसे घायल कर दिया। अध्यापक को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला जींद (Jind Crime) जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव बुढ़ाखेड़ा लाठर का है। मंगलवार को बुढ़ाखेड़ा लाठर में दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब नौंवी कक्षा के छात्र ने संस्कृत अध्यापक के सीने में सुआ घोंप दिया। उसके दो सहपाठी अध्यापक के पीछे खड़े हो गए। अचानक हुए इस हमले से पूरे स्कूल में दहशत फैल गई। आनन–फानन में डायल 112 को सूचना दी और स्टॉफ ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार बुढ़ाखेड़ा के सरकारी स्कूल में नंदकिशोर संस्कृत अध्यापक हैं। नंदकिशोर ने सोमवार को स्कूल में नहीं आने पर तीन-चार विद्यार्थियों को डांट लगाई थी। मंगलवार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर जब स्कूल की आधी छुट्टी चल रही थी, तो नंदकिशोर अपनी गाड़ी में कुछ सामान रख रहे थे। अचानक उनके पीछे दो छात्र खड़े हो गए, जबकि तीसरे ने सामने से सीने पर सुआ घोंप दिया।
Jind Crime दो छात्र नौवीं के, तीसरा दसवीं का छात्र
सुआ लगने से नंदकिशोर घायल हो गए और खून बहने लगा। इसके बाद छात्र मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई ।पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक अध्यापक को स्टाफ रोहतक के एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले (Jind Crime) की जांच में जुटी हुई है। स्कूल प्रभारी जयदीप व अन्य अध्यापकों ने घटना के बाद खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।
बताया जा रहा है कि आरोपी दो छात्र नौवीं कक्षा के हैं और एक 10वीं कक्षा का छात्र है। नौंवी कक्षा का छात्र पहले भी वारदात में शामिल रहा है। तीन महीने पहले उसने स्कूल के सीसीटीवी कैमरे (CCTV) व एलईडी तोड़ दी थी। इसके बाद उसका स्कूल से नाम काट दिया था। बाल आयोग के हस्तक्षेप के बाद इस छात्र का दोबारा नाम लिखा गया। जुलाना थाना प्रभारी (Julana Thana Police) रविंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है।














trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में