Jind court News : जमीनी विवाद में हत्या के दोषी काला छात्तर को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा, एक लाख जुर्माना

On: November 14, 2025 7:46 PM
Follow Us:
Jind court News Court sentenced Kala Chhattar, convicted of murder in a land dispute, to life imprisonment and a fine of Rs 1 lakh.

Jind court News : हरियाणा के जींद में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोपी को अदालत ने दोषी करार दिया है अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिफा की अदालत ने दोषी काला छात्तर को उम्र कैद की सजा और एक लाख रुपए जुर्माना लगाया है जुर्माना नहीं भरने की सूरत में दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी

जींद पुलिस PRO राजेश शर्मा ने बताया कि तीन मई 2016 को उचाना-जींद रोड पर 570 गज एक प्लाट को लेकर विवाद हुआ थाइसमें गांव छातर निवासी दशहरा उर्फ काला ने अपने सहयोगियों के साथ सामने वाली पार्टी पर लाठी-डंडों से हमला किया थाइसमें सतबीर तथा दलबीर को गंभीर चोट आई थीदलबीर की अधिक चोट लगने से मौत हो गई

उचाना थाना पुलिस (Uchana Thana Police) ने इस संबंध में काला छात्तर के खिलाफ धारा 302, 323, 148, 149, 120-B आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थीइसके बाद पुलिस ने छातर गांव निवासी दशहरा उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया थातभी से यह मामला (Jind court News )अदालत में चल रहा थाअतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिफा की अदालत ने मुख्य आरोपित दशहरा उर्फ काला को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई हैइसके अलावा उस पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है

Jind court News : दोषी के खिलाफ इन धाराओं के तहत हुई सजा

  • 148 IPC 3 वर्ष कठोर कारावास ₹5,000 रुपयें जुर्माना
  • 120-B IPC आजीवन कठोर कारावास 50,000 जुर्माना
  • 323/149 IPC 6 माह कठोर कारावास
  • 302/149 IPC आजीवन कठोर कारावास50,000 जुर्माना
ये भी पढ़ें  Jind news : जींद में हादसा, दंपत्ती की मौत, खुद की जान देकर 7 महीने की बेटी को जिंदगी दे गई मां

जींद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि समाज में भयमुक्त वातावरण एवं कानून-व्यवस्था की दृढ़ता के लिए ऐसे मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई हमारी (Jind court News) सर्वोच्च प्राथमिकता हैजिला पुलिस कानून का उल्लंघन करने वाले हर व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now