jaahnavi kandula : जाह्नवी कंडुला के परिवार को मिली बड़ी राहत, अमेरिका से मिलेंगे 262 करोड़ ! जानिए यहां पूरी जानकारी

On: February 12, 2026 6:53 PM
Follow Us:
Jahnavi Kandula: A major relief for Jahnavi Kandula's family, she will receive 262 crore rupees from the US! Learn all the details here.

jaahnavi kandula : अमेरिका से तरफ जाह्नवी कंडुला परिवार को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि अमेरिका के सिएटल शहर में पुलिस जीप की टक्कर का शिकार हुई भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला के परिवार को प्रशासन ने भारी मुआवजे देने की घोषणा की है। सिएटल प्रशासन अधिकारी जाह्नवी कंडुला के परिवार की तरफ से दायर मुकदमे का निपटारा करने के लिए 29 मिलियन डॉलर (262 करोड़ रुपए) देने पर सहमत हुए हैं। भारत की 23 वर्ष की जाह्नवी कंडुला ग्रेजुएट छात्रा थी। दरअसल् जाह्नवी की जनवरी 2023 में एक पुलिस अफसर की तेज गति कार की टक्कर से मौत हो गई थी।

कैसे हुआ था हादसा ? (jaahnavi kandula)

पाठकों को बता दें कि जाह्नवी कंडुला को अधिकारी केविन डेव की कार ने टक्कर मारी थी। केविन ड्रग ओवरडोज कॉल पर जा रहे थे और उनकी गाड़ी की गति लगभग 119 किमी/घंटा थी, जबकि उस क्षेत्र में स्पीड लिमिट लगभग 40 किमी/घंटा थी। इस केस में जाह्नवी के परिवार ने मुकदमा दायर किया था। इस मामला में अब कानूनी सहमति बन गई है। ऐसे में शहर प्रशासन पीड़ित परिवार को 262 करोड़ रुपए का मुआवजा देगा।

Jahnavi Kandula: A major relief for Jahnavi Kandula's family, she will receive 262 crore rupees from the US! Learn all the details here.
Jahnavi Kandula: A major relief for Jahnavi Kandula’s family, she will receive 262 crore rupees from the US! Learn all the details here.

 

वकील ने दी समझौते की जानकारी (jaahnavi kandula)

समझौते का एलान करते हुए वकील एरिका इवांस ने बताया कि कंडुला की मौत दिल तोड़ने वाली थी। ऐसे में उनके परिजनों और दोस्तों के नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती है किंतु फाइनेंशियल एग्रीमेंट से उनके परिवार को कुछ हद तक राहत मिलेगी। कंडुला नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के सिएटल कैंपस में इन्फॉर्मेशन सिस्टम में मास्टर डिग्री कर रही थीं। उनकी मौत से भारत और अमेरिका में लोगों का गुस्सा देखा गया था।

ये भी पढ़ें  Haryana industrial waste water : सरकार ने उठाया बड़ा कदमः हरियाणा में नहीं आएगा अब उधोगों का गंदा पानी, 450 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च

कैसे चल रहा था कोर्ट में मामला (jaahnavi kandula)

अहम चर्चा ये थी कि, फरवरी 2024 में प्रॉसिक्यूटर के ऑफिस ने डेव के खिलाफ फेलनी चार्ज फाइल करने से मना कर दिया था। उन्होंने क्रिमिनल कंडक्ट को बिना किसी संदेह के साबित करने के लिए ज्यादा सबूत नहीं थे। बाद में उन पर सेकंड-डिग्री लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया। उन पर 5,000 डॉलर का फाइन लगा और पुलिस डिपार्टमेंट ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। अब इस केस पर समझौता हुआ है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment