India First Hydrogen Train : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन आखिरी चरण में : DHBVN 11 केवी बिजली की आपूर्ति करेगा

On: January 8, 2026 9:31 AM
Follow Us:
India's first hydrogen train: India's first hydrogen train in final stages of operation: DHBVN to supply 11 kV power

India First Hydrogen Train : हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की तैयारी अंतिम फेज में है। बता दें कि उत्तर रेलवे की तरफ से जींद-सोनीपत के बीच ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ऐसे में इस ट्रेन के संचालन के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) 11केवी बिजली की आपूर्ति करेगा। राज्य के मुख्य सचिव ने हाइड्रोजन प्लांट के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति की समीक्षा की।

India's first hydrogen train: India's first hydrogen train in final stages of operation: DHBVN to supply 11 kV power
India’s first hydrogen train: India’s first hydrogen train in final stages of operation: DHBVN to supply 11 kV power

 

बैठक में क्या विस्तृत चर्चा हुई ? (India First Hydrogen Train)

पाठकों को बता दें कि, राज्य मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों के साथ अहम मीटिंग की। हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन को लेकर हाइब्रिड मोड पर आयोजित मीटिंग में प्लांट में आज के दौर में हो रही विद्युत आपूर्ति और बैकअप व्यवस्था, भविष्य में जरुरतों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने क्लियर करते हुए अधिकारियों को आदेश दिए कि इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए भविष्य में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। भविष्य में भी बिजली आपूर्ति प्रणाली की नियमित समीक्षा की जाएगी।

India's first hydrogen train: India's first hydrogen train in final stages of operation: DHBVN to supply 11 kV power
India’s first hydrogen train: India’s first hydrogen train in final stages of operation: DHBVN to supply 11 kV power

 

देश में सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट (India First Hydrogen Train)

  • देश में सबसे बड़े हाइड्रोजन प्लांट को जींद में स्थापित किया गया है। इस प्लांट की 3000 किग्रा की भंडारण क्षमता है।
  • प्लांट का संचालन 24 घंटे होगा, इसलिए निर्बाध बिजली की आपूर्ति जरुरत रूप से रहेगी।
  • डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वासन दिया कि हाइड्रोजन प्लांट पर स्थिर रूप से विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
  • भविष्य में जरुरतों के अनुसार अतिरिक्त निगरानी और त्वरित रखरखाव की भी व्यवस्था की जाएगी।
  • मीटिंग में बताया कि उत्तर रेलवे ने भी प्लांट को हो रही विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता पर भरोसा जताया है।
ये भी पढ़ें  Lado Lakshmi Yojana : लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव, मासिक की बजाय तिमाही पर मिलेगी किस्त, CM ने दिया निर्देश
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment