Hydrogen Train Trial : तीसरे दिन बिना पानी की कैन के हाइड्रोजन ट्रेन की हुई रनिंग ट्रायल, 70 से 80 किमी की गति से चली ट्रेन

On: February 28, 2026 10:28 AM
Follow Us:
Hydrogen Train Trial: On the third day, the hydrogen train ran without a water can, running at a speed of 70 to 80 km/h.

Hydrogen Train Trial : हाइड्रोजन ट्रेन की रनिंग ट्रायल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। दोपहर बाद एक बजकर 40 मिनट पर ट्रेन हाइड्रोजन प्लांट के यार्ड से बाहर निकाली गई। इसके बाद ट्रेन जींद जंक्शन पर पहुंची। वहां से ट्रेन दोपहर दो बजे सोनीपत के लिए रवाना हुई। ट्रेन पहले भंभेवा स्टेशन पहुंची।

Hydrogen Train Trial: On the third day, the hydrogen train ran without a water can, running at a speed of 70 to 80 km/h.
Hydrogen Train Trial: On the third day, the hydrogen train ran without a water can, running at a speed of 70 to 80 km/h.

 

वहां से ट्रेन को पांडू पिंडारा स्टेशन तक लाया गया। दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन (Hydrogen Train Trial) की वायरिंग की जांच की गई। पांडू पिंडारा पहुंचने के बाद ट्रेन को सीधे सोनीपत ले जाया गया। भंभेवा से पांडू पिंडारा के बीच ट्रेन का एक चक्कर लगवाया गया। ट्रेन शाम लगभग पांच बजे सोनीपत पहुंची। सोनीपत से जींद के लिए ट्रेन शाम पांच बजकर 35 मिनट पर रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन को 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाया गया।

शुक्रवार को ट्रेन को खाली लेकर गए थे, जबकि पहले दो दिन ट्रेन (Hydrogen Train Trial) में टीम के अतिरिक्त पानी की कैन भी रखी हुई थी। शुक्रवार को पानी की कैन उतार कर ट्रेन की ट्रायल की गई। पहले एक डिब्बे में 30 से 35 पानी की कैन रखी गई थी। वीरवार को जींद से सोनीपत जाते समय ट्रेन की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा रही थी। जबकि वापस आते समय 85 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन दौड़ी थी।

ये भी पढ़ें  Closed Aadhaar Number : केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 2.5 करोड़ आधार नंबर किए बंद! जानिए यह है मुख्य कारण
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment