HR 88 B 8888 Number Update : देश के सबसे महंगी वीआईपी नंबर प्लेट की बोली रद्द, राशि जमा नहीं कर पाया बोलीदाता

On: November 30, 2025 7:34 AM
Follow Us:
HR 88 B 8888 Number Update: Bid for the country's most expensive VIP number plate cancelled, bidder failed to deposit the amount.

HR 88 B 8888 Number Update : देश की सबसे महंगी वीआईपी नंबर प्लेट HR 88 B 8888 की बोली रद्द हो गई है। जी हां, जिस शख्स ने 1 करोड़ 17 लाख रुपए की बोली लगाकर यह नंबर प्लेट खरीदी थी, वह तय समय सीमा में इसकी राशि जमा नहीं करवा पाया। इस कारण बोली को रद्द कर दिया गया है। बोलीदाता की 11 हजार रुपए की सिक्योरिटी राशि को जब्त कर लिया गया है।

बता दें कि 26 नवंबर को ही VIP और फैंसीनंबर की नीलामी हुई थी। इस दौरान हरियाणा के सोनीपत के शख्स ने HR88B8888 नंबर के लिए 1 करोड़ 17 लाख रुपए तक की बोली लगा दी और इसे खरीद लिया। ऑन द रिकार्ड अब ये देश का सबसे महंगा गाड़ी नंबर बन गया। शुरुआत में 11 हजार रुपए की सिक्योरिटी राशि भरवाई गई थी।

बोलीदाता को शनिवार शाम तक बाकी की 1 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि जमा करवानी थी लेकिन वह तय समय पर यह राशि जमा नहीं करवा पाया। इस कारण वीआईपी नंबर प्लेट HR 88 B 8888 की बोली रद्द हो गई। इस नंबर के लिए 45 लोगों ने अप्लाई किया हुआ था।

HR 88 B 8888 Number Update : इसलिए खास है HR 88B 8888 नंबर

बता दें कि HR 88B 8888 एक खास वाहन नंबर या वीआईपी नंबर है, जिसे बोली लगाकर प्रीमियम पर खरीदा जाता है। इसमें HR हरियाणा का राज्य कोड है। 88 हरियाणा के उस विशिष्ट क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) या ज़िले को दर्शाता है जहां वाहन पंजीकृत है।B का उपयोग विशिष्ट RTO के अंतर्गत विकल सीरीज कोड को दर्शाने के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें  trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

इसके बाद 8888 वाहन को दी गई विशिष्ट, चार अंकों की पंजीकरण संख्या है। इसकी खासियत यह है कि यह HR के बाद के अगले सभी नंबर 88888888 दिखते हैं। बीच में जो अंग्रेजी का B अक्षर आता है, यह भी 8 की तरह ही लिखा (HR 88 B 8888 Number Update) दिखता है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद

Leave a Comment