HPV Vaccine protest : जींद के नगूरां गांव के भूटटेश्वर मंदिर में एचपीवी वैक्सीन के विरोध में रविवार को खांडा तपा की पंचायत चांदपुर गांव के पूर्व सरपंच रामकुमार नरवाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान खांडा तपा के दस गांवों के लोगों ने भाग लिया। लगभग दो घंटे चली पंचायत को रविंद्र हसनपुर, गजे सिंह नगूरां, धर्मपाल नगूरां, राजेश नगूरां, रामनिवास शर्मा, सुशील नरवाल चांदपुर ने अपने विचार रखे।
पंचायत ने एचपीवी वैक्सीन का किया विरोध (HPV Vaccine protest)
पंचायत में सबकी सहमति इस बात पर हुई कि एचपीवी वैक्सीन का विरोध किया जाएगा। कोरोना की वैक्सीन के बाद हुए दुष्परिणाओं को देखते हुए लोगों ने एकमत से इसका बहिष्कार किया। जनता सरकार मोर्चे के संंस्थापक सुशील नरवाल ने बताया कि यह वैक्सीन बिल गेट्स द्वारा स्पांसर की जा रही है। बिल गेट्स वही व्यक्ति हैं, जिसका नाम एपस्टीन फाइल्स में आया है। इस पर गंभीर यौन शोषण के आरोप लगे हैं।

जिसमें छोटी- छोटी बच्चियों का यौन शोषण और हत्या के आरोप है। इसने एपस्टीन से संबंध भी स्वीकार किए हैं। आगे यह भी बताया कि इस वैक्सीन का ट्रायल 2009 में तेलगांना और गुजरात में हुआ था। लगभग 14000 बच्चियों पर इसका ट्रायल किया गया। इसमें सात बच्चियों की आन स्पाट मृत्यु हो गई थी।
वैक्सीन से मिल रहे है दुष्परिणाम (HPV Vaccine protest)
इस वैक्सीन से काफी लड़कियों को गंभीर दुष्परिणाम आए थे। इससे गर्भाशय खराब होने के भी केस मुख्य रहे। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए वैक्सीन का पूरी तरह बहिष्कार का फैसला लिया। कमेटी भी बनाई गई जो स्कूलों में जाकर इस बात को सुनिश्चित करेगी कि किसी भी दबाव में टीका न लग पाए।
यदि सीएचसी, पीएचसी के डाक्टर बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाएंगे तो उनको दो टूक कहा जाएगा कि अगर वह साइड इफेक्ट न हो इस बात का शपथ पत्र डाक्टर देगा तो ही किसी बच्ची को वैक्सीन लग पाएगी। इसके अलावा बच्ची के माता- पिता की सहमति जरूरी है। एक प्रतिनिधिमंडल आसपास की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि से भी मिलेंगे और इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे, ताकि किसी बेटी का जीवन बर्बाद न हो पाए। जल्दी ही खांडा तपा के हर गांव में जागरूकता रैली और मशाल यात्रा निकाली जाएगी।








