Honda New Car : भारतीय बाजार में उतरा होंडा एलिवेट कार का ADV एडिशन, देखें कीमत और फीचर्स

On: November 3, 2025 3:51 PM
Follow Us:
Honda New Car ADV edition of Honda Elevate car launched in the Indian market, see price and features

Honda New Car : होंडा कंपनी ने इंडिया के बाजार में भी एलिवेट का ADV एडिशन लांच कर दिया है। इस कार का शानदार डिजाइन दिया गया है तो इसमें फीचर्स भी एक से बढ़कर एक हैं। साथ ही 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 121 PS की पावर देता है। आइए आपको बताते हैं इस कार की कीमत कितनी है और इसके अंदर क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।

बताते चलें कि इंडियन मार्केट में होंडा कंपनी की तरफ से कई सेगमेंट में व्हीकल की बिक्री की जाती है। हाल में ही मिड साइज SUV के तौर पर ऑफर की जा रही Honda Elevate के ADV Edition को लांच किया है। निर्माता कंपनी (Honda New Car) की तरफ से एडिशन में कई तरह की खासियत और फीचर्स दिए गए हैं।

इस नए मॉडल में एसयूवी को सामान्‍य के मुकाबले बोल्ड बनाने का प्रयास किया गया है और अल्फा-बोल्ड प्लस ग्रिल दी है। इस SUV में बोल्ड ऑरेंज हाइलाइट्स के साथ हुड डेकल, ब्लैक रूफ रेल, ओआरवीएम, अपर ग्रिल मोल्डिंग, डोर मोल्डिंग, विंडो बेल्टलाइन मोल्डिंग, शार्क फिन एंटीना और हैंडल्स, फेंडर पर एडीवी लोगो, नारंगी फॉग लाइट गार्निश की सुविधा है।

Honda New Car ADV edition of Honda Elevate car launched in the Indian market, see price and features
Honda New Car ADV edition of Honda Elevate car launched in the Indian market, see price and features

 

Honda New Car के इस नए मॉडल में सामने के दरवाज़े पर ADV लेटरिंग डेकल और नारंगी रंग के एक्सेंट वाले काले अलॉय व्हील्‍स, नारंगी हाइलाइट्स के साथ रियर बम्पर स्किड गार्निश, बॉडी-कलर रियर स्किड प्लेट और डुअल-टोन कलर विकल्पों के लिए ब्लैक-आउट सी-पिलर को दिया गया है। इस एसयूवी को सिंगल और ड्यूल पेंट का ऑप्शन देते हुए लांच किया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 15.29 लाख रुपये से 16.66 लाख रुपये के बीच है।

ये भी पढ़ें  Yamaha R15S स्पोर्ट्स बाइक में आपको मिलेगा 55 किलोमीटर का माइलेज और 155 cc का पावरफुल इंजन

Honda New Car : क्रेटा, हरियर, ग्रांट विटारा के साथ कंपीटिशन

Honda New Car के इस नए मॉडल का शानदार डिजाइन और फीचर्स Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Tata Harrier, Toyota Hyryder जैसी कारों के साथ मुकाबला होगा। Honda New Car निर्माता की ओर से इस SUV में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 121 PS की पावर और 145 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। छह स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के भी ऑप्शन दिए हैं।

Honda New Car : कंपनी निर्माताओं ने बताई ये विशेष बातें

होंडा कार इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के उपाध्यक्ष कुणाल बहल ने कहा कि होंडा एलीवेट को बोल्ड लुक और बेहद आकर्षक परफॉर्मेंस के कारण देश भर के ग्राहकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। एलीवेट एडीवी एडिशन को टॉप ट्रिम के रूप में पेश करने के साथ, हमारा लक्ष्य अलग-अलग पसंद वाले ग्राहकों को और अधिक विकल्प प्रदान करना है। इस नए मॉडल में और भी बोल्ड और शार्प डिज़ाइन है, जो होंडा की विश्वसनीय गुणवत्ता और रिफाइनमेंट के साथ स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण है, जो इसे हर यात्रा के लिए एक आदर्श साथी बनाता है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now