Holi Train Waiting : होली त्योहार के चलते जींद से गुजरने वाली फरक्का एक्सप्रेस, अवध-आसाम एक्सप्रेस में वेटिंग चल रही है। ऐसे में प्रवासी यात्रियों को अपने घरों की ओर जाना आसान नहीं है। रोडवेज बसों में भी लोगों को भारी सामान के साथ अपने घरों की ओर जाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में प्रवासी यात्री ट्रेन में भी त्योहारों पर अपने घरों की ओर जाने के लिए प्राथमिकता देते हैं।
ट्रेन नंबर 15744 फरक्का एक्सप्रेस में स्लीपर में 61 और थ्री एसी में 24 की वेटिंग चल रही है। वहीं ट्रेन नंबर 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस में स्लीपर, थ्री सी व टू एसी में सीट नहीं मिल रही है। ट्रेन नंबर 15734 फरक्का एक्सप्रेस में स्लीपर में 115 व थ्री एसी में 32 और टू एसी में 11 की वेटिंग चल रही है। ट्रेन नंबर 15744 शाम साढ़े चार बजे बठिंडा से चलकर टोहाना, नरवाना के रास्ते शाम लगभग साढ़े छह बजे जींद (Holi Train Waiting) पहुंचती है।

यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद के रास्ते अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, ईटावा, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अकबरपुर, वाराणसी, पटना होते हुए बालुरघाट पहुंचती है। ट्रेन नंबर 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस रात लगभग आठ बजे लालगढ़ से चलकर हनुमानगढ़, बठिंडा, मानसा, जाखल, नरवाना के रास्ते सुबह लगभग साढ़े चार बजे जींद पहुंचती है।
यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, बरैली, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, समस्तीपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ जाती है। वहीं ट्रेन नंबर 15734 फरक्का एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे बठिंडा से चलकर जाखल के रास्ते शाम पांच बजकर 40 मिनट पर जींद पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन गोहाना, सोनीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस, टुंडला, फिरोजाबाद, इटावा, बक्सर, रघुनाथपुर के रास्ते बालुरघाट जाती है। ऐसे में यात्रियों के लिए घर जाना आसान नहीं है।
होली पर त्योहार के चलते ट्रेनों (Holi Train Waiting) में वेटिंग चल रही है। इस कारण यात्रियों को ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही है। त्योहार के बाद ट्रेनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।








