Weather Today : 20 जिलों में घनी धुंध का अलर्ट, कई जगह बूंदाबांदी की संभावना, हरियाणा का सबसे ठंडा जिला कौन सा है?

On: December 20, 2025 7:56 AM
Follow Us:
Haryana weather update rain alert fog cold wave today

Haryana weather Today : हरियाणा में सर्दी के साथ-साथ कोहरे का सितम लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच धुंध में 10 मीटर दूर तक भी नहीं दिख पा रहा है। इसके चलते वाहन एक दूसरे के पीछे रेंग रेंग कर चलते नजर आ रहे हैं। वहीं IMD द्वारा 20 जिलों में घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है तो वहीं कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है। इससे ठंड और बढ़ेगी। हरियाणा का सबसे ठंडा जिला महेंद्रगढ़ बना हुआ है, यहां रात का तापमान 3 डिग्री से भी कम पर आ रहा है।

IMD द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक जींद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, अंबाला, नूंह, पलवल, पंचकूला में धुंध का येलो अलर्ट रहेगा तो वहीं यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट है। सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। कृषि वैज्ञानिकों ने भी धुंध को देखते हुए किसानों को एडवाइजरी जारी की है।

Haryana weather Today  : स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से बचाव के लिए विशेष उपाय करने की सलाह दी है। विभाग ने अपील की है कि सुबह शाम की सैर कुछ दिन रोक दें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और जाना पड़े तो मुंह, सिर पर गर्म कपड़ा तो शरीर पर कोट आदि डालकर बाहर निकलें। वहीं पशुपालन करने वाले पशुपालकों के लिए सलाह देते हुए अपील की गई है कि पशुओं को रात में खुले में न बांधें, उन्हें शेड के नीचे रखें। पीने के लिए गुनगुना पानी ही दें। पशु आहार में रोजाना 50 ग्राम आयोडीन युक्त नमक और 50-100 ग्राम मिनरल मिक्सचर जरूर मिलाएं। शेड में वेंटिलेशन (हवा की आवाजाही) रखें, लेकिन सीधी ठंडी हवा पशुओं को न लगे।

ये भी पढ़ें  Mangla Animal Insurance Scheme 2025 : इस राज्य में 1 दिसंबर से शुरू होगी मंगला पशु बीमा योजना की सेवाएं, 21 लाख पशुओं को मिलेगा मुफ्त बीमा

Haryana weather Today  : हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि 24 दिसंबर तक परिवर्तनशील मौसम रहेगा। इस दौरान 20 दिसंबर से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 20 दिसंबर रात्रि से 22 दिसंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादलवाई रहने तथा उत्तरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान धुंध भी छाई रहेगी। 23 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pulwama: High alert in the valley on the 7th anniversary of the Pulwama terror attack, security arrangements tightened.

pulwama : पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी पर घाटी में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

Maha Shivratri Kanwar Yatra: Police have prepared a plan for diversion of vehicles on the roads for the Kanwar Yatra, which will be implemented from today.

MahaShivratri Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सड़कों पर वाहनों के डायवर्जन का खाका तैयार, आज से होगा लागू

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Haryana double promotion: These Haryana government officials are in luck! For the first time in history, they received a double promotion and a significant salary increase.

Haryana double promotion : हरियाणा के इन सरकारी अधिकारियों के हुई बल्ले-बल्ले! इतिहास में पहली बार मिला डबल प्रमोशन, सैलरी में जोरदार वृद्धि

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Leave a Comment