Haryana Roadways : करनाल डिपो की बस जींद से खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों के लिए बनी सहारा

On: March 5, 2026 1:37 PM
Follow Us:
Haryana Roadways: Karnal depot bus becomes a support for passengers going from Jind to Khatushyam.

Haryana Roadways : करनाल डिपो की बस जींद से खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों का सहारा बनी है। करनाल से बस चलकर जींद सुबह लगभग साढ़े दस बजे पहुंचती है। यहां दस मिनट के ठहराव के बाद बस खाटूश्याम के लिए रवाना होती है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, वीरवार व शनिवार को बस जींद से खाटूश्याम के लिए सोमवार, वीरवार व शनिवार को सुबह दस बजकर 40 मिनट पर रवाना होती है।

खाटूश्याम जाने वाली जींद डिपो की बस लगभग तीन वर्ष से बंद (Haryana Roadways)

बस स्टैंड जींद डीआइ सुनील पूनिया के मुताबिक, जींद से खाटूश्याम (Haryana Roadways) के लिए कोई ट्रेन भी नहीं है। ऐसे में यह यात्रियों के लिए राहत मिली है। पिछले करीब तीन महीने पहले करनाल से खाटूश्याम के लिए बस शुरू की गई थी, जो जींद होकर जाती है। बाबा खाटूश्याम जाने वाली जींद डिपो की बस लगभग सवा तीन साल से बंद है। रोडवेज जींद डिपो ने अगस्त 2022 में तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक कौशिक और विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा ने हरी झंडी दिखाकर खाटूश्याम धाम के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उस समय विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा ने तत्कालीन परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से आग्रह कर खाटू श्याम के लिए बस चलाने की मांग की थी। तब अस्थाई परमिट पर यह बस शुरू की गई थी। इसमें जींद से काफी यात्री बाबा खाटूश्याम के दर्शन के लिए जाते थे।

Haryana Roadways: Karnal depot bus becomes a support for passengers going from Jind to Khatushyam.
Haryana Roadways: Karnal depot bus becomes a support for passengers going from Jind to Khatushyam.

 

परमिट नहीं मिलने के कारण नहीं चल रही है (Haryana Roadways)

रोडवेज डिपो को अच्छी आमदनी भी हो रही थी, लेकिन वर्ष 2023 की शुरुआत में स्थाई परमिट नहीं मिलने के चलते रोडवेज डिपो ने खाटूश्याम जाने वाली रोडवेज को बंद कर दिया था। जबकि खाटूश्याम (Haryana Roadways) में पूजा के लिए जींद से काफी श्रद्धालु पूजा करने जाते हैं। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार खाटू श्याम को भगवान श्री कृष्ण के कलयुगी अवतार के रूप में जाना जाता है। राजस्थान के सीकर जिले में इनका भव्य मंदिर स्थित जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

ये भी पढ़ें  Cigarette price hike : सिगरेट पीने वालों जरा यहां ध्यान देना: अब लंबाई के हिसाब से देने होंगे इतने रुपये, जानिए यहां पूरी डिटेल

हर साल लगता है होली पर मेला (Haryana Roadways)

लोगों का विश्वास है कि बाबा श्याम सभी की मन्नत पूरी करते हैं। बाबा खाटू श्याम (Haryana Roadways) का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वह पांडू पुत्र भीम के पौत्र थे। खाटू श्याम की अपार शक्ति और क्षमता से प्रभावित होकर श्रीकृष्ण ने इन्हें कलयुग में अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया। प्रत्येक वर्ष होली के दौरान खाटू श्यामजी का मेला लगता है। इस मेले में दूर-दूर से भक्तजन बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर के प्रति भक्तों में गहरी आस्था है। अब दोबारा से इस रूट पर सेवा चलाई जाए तो यात्रियों को राहत मिल सकती है।

जींद से खाटू श्याम के लिए कोई बस की सुविधा नहीं है। अभी करनाल डिपो की बस खाटूश्याम के लिए जाती है, जो होकर गुजरती है। अगर कोई श्रद्धालु बस से खाटूश्याम जाना चाहता है तो वह जींद बस स्टैंड से करनाल डिपो की बस में खाटू श्याम के लिए जा सकता है। अगर जींद से कोई बस खाटू श्याम के लिए चलाई जाएगी तो यात्रियों को इसके बारे में अवगत करवा दिया जाएगा।

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment