Haryana Roadways Fare Increased : जींद-सोनीपत रूट पर बढ़ा बसों का किराया, 5 रुपए ज्यादा देने होंगे, देखें नई किराया सूची

On: October 27, 2025 4:07 PM
Follow Us:
Haryana Roadways Fare Increased Bus fares on the Jind-Sonipat route have increased, with an additional ₹5 required. See the new fare list.

Haryana Roadways Fare Increased : हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच बसों का किराया बढ़ गया है। अब यात्रियों को अपनी जेब ढीली करते हुए 5 रुपए ज्यादा देने होंगे। दरअसल इस रूट पर गोहाना से सोनीपत के बीच टोल प्लाजा शुरू हो गया है, इसलिए रोडवेज और प्राइवेट बसों ने भी किराए में बढ़ौतरी कर दी है। हालांकि जींद से गोहाना तक किराया पहले जितना ही रहेगा, गोहाना से आगे जाने पर किराया बढ़ाया गया है।

बता दें कि जींद से सोनीपत तक फिलहाल 85 रुपए किराया लग रहा है। अब यात्रियों को 85 की बजाय 90 रुपए किराया देना होगा। जींद से सोनीपत रूट पर रोडवेज की दो बसें जाती हैं। हालांकि जींद से गोहाना के बीच का किराया पहले की तरह रहेगा। गोहाना से आगे चलकर टोल शुरू हुआ है तो ऐसे में जींद से सोनीपत जाने वाले यात्रियों (Haryana Roadways) को पहले की अपेक्षा पांच रुपये किराया देना होगा। इसके अलावा जींद से वाया सोनीपत होकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी अब 130 की जगह 135 रुपये किराया देना होगा। जींद से वाया सोनीपत होकर दिल्ली के लिए एक बस चलती है।

Haryana Roadways : वाया सोनीपत होकर दिल्ली जाने पर देना पड़ता है कम किराया

जींद से वाया सोनीपत के लिए बस सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर चलती है। वाया सोनीपत होकर दिल्ली जाने पर यात्रियों को वाया रोहतक की अपेक्षा कम किराया देना पड़ता है और समय भी कम लगता है। जींद से वाया रोहतक होते हुए दिल्ली जाने में लगभग चार घंटे लगते हैं और किराया 160 रुपये लगता है। जबकि वाया गोहाना सोनीपत (Jind Gohana Sonipat) होते हुए बस को दिल्ली जाने में लगभग साढ़े तीन घंटे लगते हैं और किराया भी 135 रुपये है। इस प्रकार यात्रियों को वाया गोहाना-सोनीपत होते हुए दिल्ली जाने में समय और किराये दोनों में बचत होती है।

ये भी पढ़ें  HRDF Rule Change : हरियाणा में ग्राम पंचायतों को ग्रांट के नियमों में बदलाव, पहले काम पूरा-फिर पेमेंट, एस्टीमेट मंजूरी प्रक्रिया भी बदली

Haryana Roadways : पहले चलती थी दो बस

पहले जींद से सोनीपत रूट (Jind Sonipat Rout bus Time) पर दो बस चलती थी। अब एक बस को बंद कर दिया गया है। पहले सुबह छह बजकर 40 मिनट और दूसरी बस सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर जींद से दिल्ली के लिए चलती थी। अब सुबह छह बजकर 40 मिनट पर चलने वाली बस बंद हो गई है। अब केवल जींद से वाया सोनीपत होकर दिल्ली के लिए केवल एक बस सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर चलती है।

जींद डिपो के महाप्रबंधक (Jind Dipot GM) राहुल जैन ने बताया कि गोहाना से आगे टोल प्लाजा शुरू हो गया है। इस कारण गोहाना से आगे सोनीपत जाते समय पांच रुपये किराया बढ़ा है। ऐसे में जींद से सोनीपत जाने पर पहली की अपेक्षा यात्रियों को पांच रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jind Civil Hospital: Strict instructions to doctors at the Civil Hospital: Medicines must be clearly written on patients' prescriptions.

Jind Civil Hospital : नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों को सख्त निर्देशः मरीजों की पर्ची पर दवाईयों का नाम लिखना होगा साफ

Jind Traffic Police: From January till now, the police has issued 3328 challans and collected a fine of Rs 80,98,700.

Jind Traffic Police :  जनवरी से अब तक पुलिस ने 3328 चालान करके 80,98,700 रुपये जुर्माना

Jind sewerage connections: 41 crore 90 lakh 37 thousand rupees are outstanding for 54202 drinking water and sewerage connections in Jind district, the screws will be tightened.

Jind sewerage connections : जींद जिले में 54202 पेयजल व सीवरेज कनेक्शनों का 41 करोड़ 90 लाख 37 हजार रुपये बकाया, कसेगा शिकंजा

Sushila Chahal: City councillors Sushila Chahal, Satpal Kundu and Geeta's membership terminated, they will not be able to contest elections for four and a half years.

Sushila Chahal : नगर पार्षद सुशीला चहल, सतपाल कुुंडू और गीता की सदस्यता खत्म, साढ़े 4 साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Auditorium, library, food market to be built near Rani Talab in Jind, Gurugram agency to prepare DPR

Jind Rani Talab : जींद में रानी तालाब के पास आडिटोरियम, लाइब्रेरी, फूड मार्केट बनेगी, गुरुग्राम की एजेंसी तैयार करेगी डीपीआर

Jind Civil Medical: TB testing is not being done in the modern way in the civil hospital – CB-NET machine is gathering dust, the cartridge of the machine is exhausted.

Jind Civil Medical : नागरिक अस्पताल में आधुनिक तरीके से नहीं हो रही टीबी जांच-सीबी-नेट मशीन फांक रही धूल, मशीन की कार्ट्रिज खत्म