Haryana New Smart City : हरियाणा सरकार का बड़ा एलान, KMP एक्सप्रेसवे के किनारे पांच नए स्मार्ट शहर बसाएगी, जानें क्या है मास्टर-प्लान

On: February 16, 2026 7:11 PM
Follow Us:
Haryana New Smart City: Haryana government makes a major announcement, will build five new smart cities along the KMP Expressway, learn about the master plan.

Haryana New Smart City : हरियाणा में सैनी सरकार प्रदेश के सुनियोजित शहरी और औद्योगिक विकास के लिए एक बड़े मास्टर प्लान पर पर कार्य कर रही है। बता दें कि कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए आधुनिक सीटी बसाई जाएंगी। इन शहरों का विकास ‘पंचग्राम विकास प्राधिकरण’ के जरिए किया जाएगा। दरअसल् सरकारी योजना के मुताबिक ये पांच शहर सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह और पलवल जिलों में डेवलप होंगे। 2031 की संभावित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने नए शहर डेवलप करने के मकसद से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया है।

Haryana New Smart City: Haryana government makes a major announcement, will build five new smart cities along the KMP Expressway, learn about the master plan.
Haryana New Smart City: Haryana government makes a major announcement, will build five new smart cities along the KMP Expressway, learn about the master plan.

 

760 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा (Haryana New Smart City)

हमारे पाठकों को बता दें कि, इस पूरी परियोजना में लगभग 760 गांवों की जमीन को शामिल किया जाएगा। सभी नए शहर KMP एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ दो किमी के दायरे में डेवलप किए जाएंगे। राज्य सरकार के मुताबिक औद्योगिक गतिविधियां तेज होंगी और रोजगार के नए मौके पैदा होंगे। बेहतर कनेक्टिविटी की वजह निवेशकों को भी आकर्षित किया जा सकेगा। बता दें कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कल रविवार को कहा कि करीब 135 किमी लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस ज्यादा महत्वपूर्ण संपत्ति है। 2031 की जनसंख्या को ख्याल में रखते हुए नए शहर डेवलप करने के लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण बनाया है।

जानिए क्या है मास्टर-प्लान (Haryana New Smart City)

हरियाणा सरकार का मास्टर प्लान है कि आधुनिक शहरी नियोजन, हरित क्षेत्र, किफायती आवास और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास जोर दिया जाए। प्रस्तावित शहरों में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक हब, आईटी पार्क, शैक्षणिक संस्थान और स्वास्थ्य सुविधाएं डेवलप की जाएंगी, जिससे लोगों को कार्य और रहने की बेहतर सुविधाएं एक ही क्षेत्र में मिल सकें। इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन, जल संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे टिकाऊ विकास के पहलुओं को भी शामिल किया जाएगा। प्रदेश सरकार का मकसद है कि ये नए शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पर बढ़ते जनसंख्या के भार को कम करें और प्रदेश को आर्थिक रूप से और ज्यादा सशक्त बनाए।

ये भी पढ़ें  Haryana pollution level : हरियाणा में इन कर्मचारियों की 30 नवंबर तक कैंसिल की छुट्टियां, ये है कारण
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment