Haryana illegal colony : प्रदेश वासियों के लिए हरियाणा सरकार ने एक बड़ी घोषणा कि है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने सात शहरों में 23 अवैध कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। अनियमित कॉलोनियों के नियमित होने से नागरिकों को सड़क, बिजली, पानी और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। आए जानें आगे विस्तार से…
किन-किन कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा ? (Haryana illegal colony)
बता दें कि दरअसल् अनियमित कॉलोनियों को नियमित किया गया है। देखिए नीचे दिया गया है पूरा विवरण जैसा कि :-
- अंबाला सदर नगर परिषद की महाराणा प्रताप कॉलोनी और सोनिया कॉलोनी एक्सटेंशन तथा करनाल नगर निगम की गुरु नानक कालोनी नियमित की गई है।
- वहीं हेरिटेज लॉन के पास, किसान पब्लिक स्कूल कालोनी-बलजीत एन्क्लेव, निर्मल विहार कालोनी व आरके पुरम एक्सटेंशन शामिल हैं।
- इसी प्रकार नगर परिषद पलवल की कालोनी आईडी नंबर-295 व नगर परिषद झज्जर की लालचंद प्रिया बेरी गेट एवं कंवर कालोनी को नियमित किया गया है।
- इनके अतिरिक्त नगर परिषद नारनौल की दिवान कालोनी, नीलकंठ कालोनी, आरके पुरम कालोनी, गणेश कालोनी, रामनगर कालोनी, हीरानगर, एनबीसीसी कालोनी नियमित कि गई है।
- वहीं सरस्वती कालोनी, इंप्लाई कालोनी एक्सटेंशन, दया नगर कालोनी एक्सटेंशन, अमृत धारा कालोनी, रामकरण दास एक्सटेंशन कालोनी व रघुनाथ नगर को नियमित किया गया है।








