Haryana-Delhi Border Road : हरियाणा वासियों के लिए दिल्ली जाना अब ओर हुआ आसान। हरियाणा से दिल्ली तक का सफर करने वालों के लिए यात्रियों सफर अब सुगम होगा। बता दें कि छावला में बीएसएफ कैंप के पास दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से लेकर वेस्ट दिल्ली के बसाई दारापुर तक नजफगढ़ ड्रेन पर 27 KM लंबी और दो लेन चौड़ी बाईपास रोड का निर्माण किया जाएगा। वहीं यह रोड नजफगढ़ ड्रेन के दोनों छोरों पर तैयार किया जाएगा।
पाठकों को बता दें कि इस रोड पर 454 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दरअसल् छावला से झटकरो तक ड्रेन के लेफ्ट बैंक पर 6.05 किमी लंबी रोड बनेगी। बता दें कि नजफगढ़ ड्रेन पर रोड निर्माण और ड्रेजिंग का प्रस्ताव सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने दिसंबर को हुई बोर्ड मीटिंग में सामने रखा।

नाले की ड्रेंजिग पर कितने रुपये की लागत आएगी (Haryana-Delhi Border Road)
दिल्ली बोर्ड के अध्यक्ष और सिंचाई मंत्री प्रवेश साहिब सिंह व अन्य मेंबर्स ने स्वीकृति दे दी है। बता दें कि इस नाले की ड्रेजिंग पर लगभग 382 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मीटिंग में मादीपुर नगर विधायक ऋतुराज झा, हरिनगर विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी और राजकुमार चौहान इस बैठक भी उपस्थित रहे।
दिल्ली-हरियाणा रोड की कनेक्टिविटी होगी बेहतर (Haryana-Delhi Border Road)
पाठकों को बता दें कि, सूचनाओं के अनुसार नजफगढ़ ड्रेन की कुल लंबाई करीब 57 किमी है। यह वजीराबाद से निकलकर वेस्ट दिल्ली और साउथ-वेस्ट दिल्ली से होते हुए हरियाणा की तरफ जाती है। ड्रेन के दोनों छोरों पर सैकड़ों कॉलोनियां बसी हुई हैं। इनकी बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास छावला बीएसएफ कैंप से बसाई दारापुर तक 27.40 किमी लंबी दो लेन की सड़क बनाई जाएगी। ताकि हरियाणा से दिल्ली का सफर ओर आसान हो सकेंगे।

सिल्ट हटाने के लिए आएगी 382 करोड़ रुपये की लागत (Haryana-Delhi Border Road)
दिल्ली सिंचाई और बाढ़ विभाग ने सिल्ट हटाने का 382 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था, जिसे बोर्ड बैठक में स्वीकृति मिल गई। मंत्री प्रवेश के अनुसार नवंबर 2022 में नजफगढ़ ड्रेन में सिल्ट के हालात जानने के लिए बेसिक सर्वे करवाया गया था। सर्वे में सामने आया कि ड्रेन में कुल 116.60 लाख क्यूबिक मीटर सिल्ट जमा है, जिसकों हटाने के लिए कार्य शुरु होने वाला है। बता दें कि पिछले तीन वर्षों में 24.84 लाख क्यूबिक मीटर सिल्ट निकाली जा चुकी है। किंतु अभी 91.76 लाख क्यूबिक मीटर सिल्ट निकालना बाकी है।












