Haryana Bona Bhatta Yojana : प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से ‘बौना भत्ता योजना’ के जरिए छोटे कद के नागरिकों को 3000 रुपये प्रति माह देकर मदद कर रही है। बता दें कि यह योजना उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने और बुनियादी ज़रूरतें पूरी करने में सहायक है, विशेषकर उन नागरिकों को जिन्हें रोज़गार में मुश्किलें होती है। सिरसा जिले में आज के दौर में सात नागरिक इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। आवेदन के लिए हरियाणा निवासी होना और सिविल मेडिकल से तय ऊंचाई का प्रमाण पत्र जरुरी है।
योजना से क्या फायदा मिलता है ? (Haryana Bona Bhatta Yojana)
- प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत छोटी कद वाले नागरिकों को बौना भत्ता योजना के रुप में तीन हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है।
- इस योजना के तहत शारीरिक रूप से बौने व्यक्तियों को मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें
- यह योजना उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो शारीरिक सीमाओं के कारण रोजगार प्राप्त करने में मुश्किल महसूस करते हैं।

कैसे करें आवेदन और जानिए नियम ? (Haryana Bona Bhatta Yojana)
- आवेदक हरियाणा में पिछले 1 वर्ष से रह रहा हो तथा सिविल मेडिकल द्वारा बौना का प्रमाण पत्र जारी किया गया हो, जिसमें पुरुष की लंबाई 3 फीट 8 इंच व स्त्री की लंबाई 3 फीट 3 इंच होनी चाहिए।
- आवेदक फार्म भरकर व सत्यापित दस्तावेज संलग्न कर आनलाइन आवेदन करने उपरांत कार्यालय में जमा करवाएं।
- आवेदन फार्म 60 दिनों के अंदर स्वीकृत कर दिया जाता है।
- आवेदन पत्र के साथ राशन, वोट पहचान पत्र, आधार कार्ड, सिविल सर्जन द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करने होगे।
- योजना के निर्धारित मिलने वाली आर्थिक मदद डायरेक्ट लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।














