Hansi District : हरियाणा में 23वां जिला बना हांसी, हिसार से अलग हुआ हांसी, सीएम ने की घोषणा

On: December 16, 2025 2:10 PM
Follow Us:
Hansi District Hansi becomes the 23rd district in Haryana, Hansi separated from Hisar, CM announced

Hansi District : हरियाणा को 23वां जिला हांसी मिल गया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने हिसार के हांसी में आयोजित विकास रैली के मंच से इसकी घोषणा की है। सभी की नजर हांसी को जिला घोषित करने के फैसले पर थी और सीएम ने हांसी को जिला बनाने के फैसले पर मोहर लगा दी है। विधायक विनोद भयाणा ने भी सीएम के सामने मांग पत्र रखते हुए हांसी को जिला बनाने की मांग की थी।

सीएम द्वारा घोषणा करते ही लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई। हांसी शहर में दिन में ही आतिशबाजी शुरू हो गई है। जिला बनाने की घोषणा के बाद विधायक विनोद भयाणा ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि हांसी के लोग इस दिन को कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह भी कहा कि जिसको रोना है, रोता रहे, ये सरकार बेधड़क चलेगी। नायब सैनी सबका काम करता है, इसका इलाज किसी के पास नहीं है।

Hansi District Hansi becomes the 23rd district in Haryana, Hansi separated from Hisar, CM announced
Hansi District Hansi becomes the 23rd district in Haryana, Hansi separated from Hisar, CM announced

 

सीएम ने विकास रैली के मंच से कहा कि हांसी में अब भाखड़ा का पानी मिलेगा। 61 करोड़ से परियोजना शुरू की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में हांसी में 253 करोड़ रुपए खर्च हुए जबकि भाजपा सरकार ने 1008 करोड़ रुपए 10 सालों में खर्च की है।

ये भी पढ़ें  Haryana Metro Announcement : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल ने की घोषणा, हरियाणा के इन दो शहरों में चलेगी मेट्रो! जानिए यहां पूरी जानकारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment