Green Hydrogen Plant : इस जिले में बनेगा हरियाणा का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट, उपलब्ध करवाएगा 200 मेगावॉट बिजली

On: March 3, 2026 11:01 AM
Follow Us:
Green Hydrogen Plant: Haryana's first green hydrogen plant will be built in this district, providing 200 megawatts of electricity.

Green Hydrogen Plant : हरियाणा में किसानों को निर्बाध और भरोसेमंद बिजली प्रदान करने के लिए सरकार हरियाणा एग्री डिस्काम नाम से तीसरी ऊर्जा बिजली वितरण कंपनी स्थापित करेगी। इसके साथ ही सरकार हरियाणा हरित हाइड्रोजन नीति भी लागू करेगी। ऊर्जा क्षेत्र के बजट में बढ़ोतरी करते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के 6,379.63 करोड़ रुपये के मुकाबले में साल 2026-27 के लिए बजट 7.66 फीसदी बढ़ाकर 6,868 करोड़ रुपये तय किया है।

नए ट्यूबवेल कनेक्शनों आएगी तेजी (Green Hydrogen Plant)

हरियाणा एयी डिस्काम राज्य के सभी 5,084 कृषि फीडरों और 7.12 लाख कृषि उपभोक्ताओं को सेवाएं प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य नए ट्यूबवेल कनेक्शन तेजी से जारी करना, खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलना और किसानों के खेतों तक नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

Green Hydrogen Plant: Haryana's first green hydrogen plant will be built in this district, providing 200 megawatts of electricity.
Green Hydrogen Plant: Haryana’s first green hydrogen plant will be built in this district, providing 200 megawatts of electricity.

 

35,000 नए सौर पंप होंगे स्थापित (Green Hydrogen Plant)

वर्तमान में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम 14,391 फीडरों से घरेलू, वाणिज्यिक, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। 2004-05 से 2014-15 के बीच इन दोनों निगमों ने 1,89,978 नए ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए थे। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 35,000 नए सौर पंप स्थापित होंगे।

13 जिलों में बायोमास परियोजनाएं स्थापित होंगी (Green Hydrogen Plant)

13 जिलों में 200 मेगावाट क्षमता की पराली आधारित बायोमास परियोजनाएं स्थापित होंगी। किसान अपने ट्यूबवेल पर सौर पैनल लगाकर अतिरिक्त बिजली बेच भी सकेंगे। किसानों के मौजूदा बिजली आधारित ट्यूबवेल कनेक्शनों पर खेतों में सौर ऊर्जा लगाने की अनुमति मिलेगी। ऐसे में उपयोग से बढ़ने वाली बिजली निगम खरीदेंगे।

साल 2030 तक 250 किलो टन प्रतिवर्ष हरित हाइड्रोजन होगा उत्पादन (Green Hydrogen Plant)

प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पानीपत में पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट बनेगा। वर्ष 2030 तक 250 किलो टन प्रतिवर्ष हरित हाइड्रोजन उत्पादन और 2 गीगावाट इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण क्षमता विकसित करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 2.2 लाख घरों की छतों पर सौर संयंत्र लगेंगे। गैर बकायेदार उपभोक्ताओं और अंत्योदय परिवारों को इसके लिए ब्याज मुक्त सहायता भी दी जाएगी। शेष 68 लाख उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  New Year Ration Rules : नए साल से बदल जाएंगे राशन के नियम, मिलेगा इतना गेहूं और चावल! जानिए यहां पूरी डिटेल

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment