Farmer KCC Loan : ‘फार्मर रजिस्ट्री’ पीएम किसान योजना के तहत KCC लोन मिलना भी होगा आसान, जानिए यहां पूरी जानकारी

On: February 8, 2026 3:48 PM
Follow Us:
Farmer KCC Loan: Getting a KCC loan under the 'Farmer Registry' PM Kisan Yojana will also be easy, know the full details here.

Farmer KCC Loan : देश के किसानों के लिए खेती-बाड़ी से जुड़ी सुविधाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि अब किसानों के लिए बनाई जा रही ‘फार्मर रजिस्ट्री’ पीएम-किसान सम्मान निधि की किस्त दिलाने में सहायक होगी। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवाने और उसके नवीनीकरण (Renewal) में भी मील का पत्थर साबित होगी।

KCC के लिए नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर (Farmer KCC Loan)

भारत सरकार की तैयार की जा रही इस डिजिटल रजिस्ट्री का सबसे बड़ा लाभ KCC धारकों को मिलेगा। अब तक किसानों को KCC लोन के लिए विभिन्न जगहों पर चक्कर काटने और जमीन के दस्तावेज (फर्द/जमाबंदी) जमा करने में ज्यादा टाइम लगता था। किंतु अब बैंकों के पास किसान का पूरा डिजिटल डेटा उपलब्ध होगा, जिससे पेपरलेस लोन बिना किसी लंबी कागजी कार्यवाही के लोन स्वीकृति हो सकेगा।

तुरंत वेरिफिकेशन, सही लोन की सीमा (Farmer KCC Loan)

आप सभी सूचित कर दें कि बैंक एक क्लिक पर किसान की जमीन और फसल का रिकॉर्ड देख सकेंगे। इसमें किसान कौन सी फसल उगा रहा है, उसके आधार पर लोन की राशि निर्धारित की जाएगी। वहीं इस रजिस्ट्री को एक ‘यूनिक फार्मर आईडी’ के रूप में देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को बिचौलियों से बचाना और डायरेक्ट फायदा पहुंचाना है। फार्मर रजिस्ट्री बनने के बाद किसानों को विशेष लाभ भी मिलेंगे।

Farmer KCC Loan: Getting a KCC loan under the 'Farmer Registry' PM Kisan Yojana will also be easy, know the full details here.
Farmer KCC Loan: Getting a KCC loan under the ‘Farmer Registry’ PM Kisan Yojana will also be easy, know the full details here.

 

PM-Kisan की किस्तें आएगी (Farmer KCC Loan)

दरअसल् बिना किसी रुकावट के डायरेक्ट अकाउंट में आएंगी। नुकसान होने पर बीमा क्लेम का पैसा जल्द और पारदर्शिता के साथ मिलेगा। वही मंडी में अनाज बेचते टाइम अलग से सत्यापन की अनिवार्यता नहीं होगी।

ये भी पढ़ें  January 2026 Calendar : नए साल 2026 कैलेंडर : जनवरी माह में पहले से ज्यादा इस बार हिंदू-धर्म के त्यौहार मनाएं जाएंगे, देखिए यहां पूरी डिटेल

लाभुक और उनके पिता के नाम में कमी से परेशानी (Farmer KCC Loan)

बिहार के दरभंगा में किसानों को जमीन की जमाबंदी रसीद पर खाता-खसरा गायब होने, लाभुक और उनके पिता के नाम में कमी होने, पूर्वजों के नाम पर जमीन का रसीद होने और भूमि का दाखिल-खारिज न होने जैसी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। सूचित किया जा रहा है कि जमीन के रिकॉर्ड में कमियों और आधार में नाम की अशुद्धि होने की वजह कई किसान सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं ले पा रहे हैं।

Farmer KCC Loan: Getting a KCC loan under the 'Farmer Registry' PM Kisan Yojana will also be easy, know the full details here.
Farmer KCC Loan: Getting a KCC loan under the ‘Farmer Registry’ PM Kisan Yojana will also be easy, know the full details here.

 

 

अभियान चलाकर समस्या को हल करने का प्रयास (Farmer KCC Loan)

भारत सरकार के द्वारा विशेष अभियान चलाकर इस समस्या को हल करने का प्रयास कर रही है, किंतु जमीनी हकीकत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला रहा है। जोकि सरकार किसानों का डिजिटल पहचान पत्र बनवा रही है। बता दें कि यह किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि योजनाओं का फायदा देने की योजना है। भारत सरकार के मुताबिक इससे सभी योजनाओं तक किसानों की आसान और पारदर्शी तरीके से फायदा मिलेगा।

 

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment