Dushyant Chautala : मुख्यमंत्री पंजाब के गेड़े मारने में व्यस्त : दुष्यंत चौटाला

On: March 2, 2026 10:12 AM
Follow Us:
Dushyant Chautala: Chief Minister is busy in thrashing Punjab: Dushyant Chautala

Dushyant Chautala : पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के गेड़े (चक्कर) मारने में व्यस्त हैं। पंजाब का चुनाव तो अगले साल है। ऐसा लगता है, हरियाणा सरकार को पंजाब पर ज्यादा प्यार आ रहा है। प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं हैं, अपराध बढ़ रहा है। लोगों को धमकियां मिल रही हैं। पंजाब जाकर मुख्यमंत्री वहां कानून व्यवस्था को ठीक करने की बात करते हैं।

मुख्यमंत्री के पास हरियाणा की चाबी नहीं हैः दुष्यंत

मुख्यमंत्री पहले हरियाणा में कानून व्यवस्था को सुधारें। इन सब चीजों के लिए रुचि नहीं है या मुख्यमंत्री के पास हरियाणा की चाबी नहीं है। रविवार को दुष्यंत चौटाला जजपा कार्यालय में 13 मार्च को पार्टी संस्थापक डा. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर हांसी में होने वाली जन चेतना दिवस रैली को लेकर सफीदों व जुलाना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश के हालात क्या हैं, जनता अच्छे से जानती है। मुख्यमंत्री कहते हैं, किसी की पेंशन नहीं काटी। जबकि बहुत से बुजुर्ग पेंशन कटने से परेशान हैं। जल्द से जल्द इनका समाधान होना चाहिए। इसकी डिटेल चाहिए, तो वे मुख्यमंत्री को वाट्सएप कर देंगे।

Dushyant Chautala: Chief Minister is busy in thrashing Punjab: Dushyant Chautala
Dushyant Chautala: Chief Minister is busy in thrashing Punjab: Dushyant Chautala

 

सीएम पर लगाए घोषणा ना करने के आरोप (Dushyant Chautala)

बजट को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले माह पेश किए बजट में कई योजनाओं में पैसा काटा है। अब हरियाणा सरकार इस कटौती के बाद प्रदेश को कैसे चलाएगी और जो चार लाख रुपये के आसपास का कर्जा है, उससे कैसे उभरेगी। वहीं उचाना में 18 फरवरी को भाजपा की रैली को कहा कि मुख्यमंत्री उचाना में आए थे, कोई नई घोषणा नहीं की। उनके कार्यकाल में हुए कार्यों का ही मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें  Air Quality Haryana : दिवाली के बाद दिल्ली, हरियाणा, गुरुग्राम, जींद बने गैस चैंबर, 500 से ऊपर प्रदूषण का स्तर

इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रैली में लोगों को लाने के लिए जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि हांसी जींद के नजदीक है। इसलिए जींद जिले से भागीदारी सबसे ज्यादा होनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जोरा सिंह डूमरखां, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी, ईश्वर उझानिया, धर्मपाल प्रजापति, सुनील कंडेला, अनिल कुंडू, बिजेंद्र मलिक, प्रेस प्रवक्ता विकास जांगड़ा, कर्मबीर मोना, युवा जजपा प्रधान दीपक देशवाल, महिला जिला प्रधान सुनीता ढुल मौजूद रहे।

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा (Dushyant Chautala)

शराब घोटाले के आरोपों से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बरी होने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने बोले कि न्याय हुआ है, देर आए, दुरुस्त आए। इससे साबित हो गया कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है। उन्हें काफी समय जेल में रहना पड़ा, जबकि सरकार की एजेंसी आरोप भी तय नहीं कर पाई।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment