Drinking water service station : पेयजल को सर्विस स्टेशन, हरी सब्जी व हरा चारा लगाने में उपयोग किया तो होगी कार्रवाई

On: March 1, 2026 12:11 PM
Follow Us:
Drinking water service station: Action will be taken if drinking water is used for service station, planting green vegetables and green fodder.

Drinking water service station : जींद में पेयजल को सर्विस स्टेशन, हरी सब्जी व हरा चारा लगाने में उपयोग किया तो ऐसे उपभोक्ता के पेयजल कनेक्शन काटकर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जल संरक्षण व पेयजल रिकवरी अभियान की समीक्षा करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार डा. रणधीर मताना ने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विभाग की टीम बनाकर लोगों के पेयजल से संबंधित समस्याओं को दूर किया जा रहा है।

इसके तहत विभाग की टीम घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शन (Drinking water service station) की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में कुछ पेयजल उपभोक्ताओं द्वारा सर्विस स्टेशन के लिए पेयजल का उपयोग किया जा रहा है जो गलत है। अगर कोई उपभोक्ता ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा सब्जी व हरे चारे के लिए भी पेयजल का गलत तरीके से उपयोग किया जाता है।

Drinking water service station: Action will be taken if drinking water is used for service station, planting green vegetables and green fodder.
Drinking water service station: Action will be taken if drinking water is used for service station, planting green vegetables and green fodder.

 

अगर कोई भी उपभोक्ता पेयजल (Drinking water service station) का उपयोग सब्जी उगाने व हरा चारा उगाने के लिए करता हुआ पाया जाता है तो उसका पेयजल का कनेक्शन काटकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल के लिए विभाग की टीम पाइप लाइन लीकेज व अस्वच्छ कनेक्शन को तुरंत ठीक कर रही है।

जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि जिला जींद के ब्लाक जींद में दिनेश मलिक, जुलाना में सोमलता सैनी, सफीदों में बलवान सिंह आर्य, अलेवा में ईश्वर सिंह, नरवाना-उझाना में सुरेंद्र नरवाल व उचाना में खंड समन्वयक कुशल शर्मा के नेतृत्व में पंप आपरेटर व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की टीम द्वारा घर -घर जाकर पेयजल संरक्षण के बारे में जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि एक मार्च से जिला जींद के सभी पांचों शहरों जींद, जुलाना, सफीदों , उचाना व नरवाना में पेयजल बिल एकत्रित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में घर घर जाकर उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  Haryana Roadways GPS Tracking System : मंत्री अनिल विज ने की बड़ी घोषणा : हरियाणा रोडवेज में अब कैशलैस होगी यात्रा, बसों में लगेगा GPS ट्रैकिंग सिस्टम''
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment