Delhi NCR New City : देश की राजधानी दिल्ली-NCR क्षेत्र के डेवलप के लिए दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है और इसी निमित में उत्तर प्रदेश में एक नया शहर बसाया जा रहा है, जो शहरी विकास में एक नया बेंचमार्क बनने वाला है। यूपी सरकार का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के मुताबिक, दिल्ली-NCR को एक और आधुनिक शहर देगा, जिसमें NCR क्षेत्र के 20 गांव शामिल किए जाएंगे। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से…
नए शहर का ब्लूप्रिंट (Delhi NCR New City)
ब्लूप्रिंट की बात करे तो, यह प्लान गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 के जरिए लागू किया जा रहा है, जिसमें गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर क्षेत्र शामिल हैं। पहले फेज में, मुरादनगर के आसपास के करीब 20 गांवों को शामिल किया जा रहा है। हाल के सर्वे और रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में यह संख्या बढ़कर 22-27 हो सकती है।
इन गांवों में देखने को मिलेगा परिवर्तन (Delhi NCR New City)
इन गांवों में खोड़ा, लोनी, डासना और मुरादनगर के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। वहीं प्रस्तावित शहर में कुल 175 से 214 वार्ड हो सकते हैं, मौजूदा गाजियाबाद नगर निगम के 100 वार्डों में लोनी से 55 नए वार्ड, खोड़ा से 34 और मुरादनगर से 25 वार्ड जोड़े जाएंगे। इससे आबादी 1.6 मिलियन से बढ़कर करीब 2.5 मिलियन हो जाएगी और क्षेत्र भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

RRTS और मेट्रो कॉरिडोर से जुड़ा होगा नया शहर (Delhi NCR New City)
आप सभी को सूचित कर दें कि, ग्रेटर गाजियाबाद को कमिश्नरेट सिस्टम के तहत चलाने की योजना है, शहर का नेतृत्व एक सेक्रेटरी-लेवल का अधिकारी करेगा और इसे तीन जोन में बांटा जाएगा, हर जोन का प्रमुख एक IAS अधिकारी होगा। इससे प्रशासन ज्यादा कुशल और जवाबदेह बनेगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर होंगे काम (Delhi NCR New City)
दरअसल् नए शहर में आधुनिक सड़कें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, अंडरपास, ट्रेन स्टॉप, सीवर, पार्क और शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। इसे स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकसित किया जाएगा, जिसमें CCTV सर्विलांस, कचरा प्रबंधन और ग्रीन स्पेस शामिल होंगे। इससे लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे, इससे दिल्ली-NCR में बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और निवेश आकर्षित होगा।
नोएडा और गुरुग्राम से मुकाबला में आएगा नया शहर (Delhi NCR New City)
इस प्लान को 2025 के अंत तक फाइनल करने का टारगेट है। इसे 2026-27 तक लागू करना आरंभ किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार ग्रेटर गाजियाबाद नोएडा और गुरुग्राम को टक्कर देगा और पूरे उत्तर भारत के लिए एक रोल मॉडल बनेगा। यह प्रोजेक्ट राज्य की शहरीकरण नीति का एक मजबूत भाग है, जो संतुलित विकास सुनिश्चित करेगा।

नया शहर बनेगा यूपी का नया पावरहाउस (Delhi NCR New City)
बता दें कि ‘ग्रेटर गाजियाबाद’ उत्तर प्रदेश में शहरी विकास के लिए एक नया बेंचमार्क बनने जा रहा है। जोकि दिल्ली-एनसीआर को एक और आधुनिक शहर मिलेगा, जिसे गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में डेवलप किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जून 2025 से इस प्रोजेक्ट पर काम तेज हो गया है। इसका मकसद लोनी, खोड़ा-मकानपुर और मुरादनगर नगर पालिकाओं को शामिल करके गाजियाबाद नगर निगम का विस्तार करना है ताकि एकीकृत विकास और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।
दिल्ली-NCR में बसेगा एक और नया शहर (Delhi NCR New City)
दिल्ली-NCR में बढ़ती आबादी के दबाव को कम करने के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर जिलों के 80 गांवों को मिलाकर ‘न्यू नोएडा’ बनाने की प्लानिंग बना रही है। यह 209 वर्ग किमी में फैला एक आधुनिक इंडस्ट्रियल शहर होगा, जो दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ा होगा और इसे 2041 तक चार चरणों में विकसित किया जाएगा।












