Delhi NCR Mega Project : NCR दिल्ली को मिलेगी नई गति! रैपिड रेल के 4 मेगा प्रोजेक्ट तैयार, तेजी से हो रहा है विस्तार

On: February 4, 2026 9:48 AM
Follow Us:
Delhi NCR Mega Project: NCR Delhi will gain new momentum! Four mega projects for the Rapid Rail are ready, and expansion is progressing rapidly.

Delhi NCR Mega Project : देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और तेज सफर के लिए रैपिड रेल कॉरिडोर का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। एनसीआरटीसी चार बड़े रैपिड रेल कॉरिडोर डेवलप करने की तैयारी में है, जिनसे आठ प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य सड़क पर बढ़ते भार को कम करना और क्षेत्रीय आवाजाही को आधुनिक, सुरक्षित और समयबद्ध बनाना है। आए जानें आगे विस्तार सें…

फरीदाबाद बाटा चौक से होकर गुजरेंगे महत्वपूर्ण रूट

पाठकों को सूचित कर दें कि, प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर गुरुग्राम सेक्टर-54 से आरंभ होकर फरीदाबाद के बाटा चौक से गुजरेगा। इसके पश्चात यह सेक्टर-85/86 होते हुए नोएडा के सेक्टर-142 से 168 और आगे सूरजपुर तक पहुंचेगा। इस पूरे रूट पर छह स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिससे कई घनी आबादी वाले क्षेत्र डायरेक्ट जुड़ेंगे।

15 हजार करोड़ की लागत बनेगा तीसरा नमो भारत प्रोजेक्ट

वहीं गुरुग्राम-नोएडा रैपिड रेल कॉरिडोर पर करीब 15 हजार करोड़ रुपये की लागत आने अनुमान है। बता दें कि यह हरियाणा से गुजरने वाला तीसरा ‘नमो भारत’ रैपिड रेल प्रोजेक्ट होगा। इससे राज्य की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी और रोजगार, रियल एस्टेट व औद्योगिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Delhi NCR Mega Project: NCR Delhi will gain new momentum! Four mega projects for the Rapid Rail are ready, and expansion is progressing rapidly.
Delhi NCR Mega Project: NCR Delhi will gain new momentum! Four mega projects for the Rapid Rail are ready, and expansion is progressing rapidly.

दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-बावल रूट प्रोजेक्ट

दिल्ली-गुरुग्राम-मानेसर-बावल और दिल्ली-पानीपत-करनाल रैपिड रेल कॉरिडोर पर भी काम आगे बढ़ चुका है। इन दोनों परियोजनाओं को केंद्र सरकार की स्वीकृति की प्रतिक्षा है। दिल्ली-बावल रूट की अनुमानित लागत 32 हजार करोड़ और दिल्ली-करनाल रूट की लागत लगभग 33 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यहां बनेगा रैपिड रेल का बड़ा हब

बता दें कि इन दोनों प्रमुख रैपिड रेल कॉरिडोर की शुरुआत सराय काले खान से होने की संभावित है, जो पहले से दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का अहम प्वाइंट है। सराय काले खां को एनसीआर का सबसे बड़ा रैपिड रेल जंक्शन बनाने की योजना है, जिससे कई दिशाओं में हाईस्पीड कनेक्टिविटी संभावित हो सकेगी।

ये भी पढ़ें  Haryana to UP Expressway : हरियाणा और यूपी के मध्य बनेगा 750 KM सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, इन जिलों के लोगों की होगी बल्ले! बल्ले!
Delhi NCR Mega Project: NCR Delhi will gain new momentum! Four mega projects for the Rapid Rail are ready, and expansion is progressing rapidly.
Delhi NCR Mega Project: NCR Delhi will gain new momentum! Four mega projects for the Rapid Rail are ready, and expansion is progressing rapidly.

नोएडा-गुरुग्राम रैपिड रेल को लेकर डीपीआर तैयार

इन दोनों प्रमुख रैपिड रेल कॉरिडोर की आरंभिक सराय काले खां से होने की आशंका है, जो पहले से दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का अहम प्वाइंट है। सराय काले खां को एनसीआर का सबसे बड़ा रैपिड रेल जंक्शन बनाने की योजना है, जिससे कई दिशाओं में हाईस्पीड कनेक्टिविटी संभव हो सकेगी।

गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने की योजना

भारत सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गाजियाबाद या सराय काले खां से जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड रेल कनेक्टिविटी पर काम कर रही हैं। इस कॉरिडोर में सूरजपुर स्टेशन प्रस्तावित है, इससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहरों से तेज़ और डायरेक्ट कनेक्शन मिलेगा।

Delhi NCR Mega Project: NCR Delhi will gain new momentum! Four mega projects for the Rapid Rail are ready, and expansion is progressing rapidly.
Delhi NCR Mega Project: NCR Delhi will gain new momentum! Four mega projects for the Rapid Rail are ready, and expansion is progressing rapidly.

सफर होगा बेहद तेज़, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

रैपिड रेल आरंभ होने के पश्चात इफ्को चौक से फरीदाबाद का सफर महज 22 मिनट में और इफ्को चौक से नोएडा केवल 38 मिनट में पूरा हो सकेगा। इससे दिल्ली-गुरुग्राम, दिल्ली-नोएडा और अन्य बॉर्डर क्षेत्रों में लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से ज्यादा हद तक राहत मिलने की संभावना है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment