Delhi-Mumbai expressway : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ेगा ये शहर, तिगांव में बनेगा नया बाईपास

On: February 10, 2026 2:33 PM
Follow Us:
Delhi-Mumbai expressway: This city will be directly connected to the Delhi-Mumbai Expressway, a new bypass will be built in Tigaon.

Delhi-Mumbai expressway : देश की राजधानी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा से डायरेक्ट जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए तिगांव में बाईपास बनाने की योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। इस योजना के मूर्तरूप लेने से फरीदाबाद से नोएडा जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। योजना को स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेजा जा चुका है और सभी डॉकोमेंट भी सुविधा करा दिए गए हैं। यह योजना पिछले चार साल से अधर में लटकी हुई थी।

तिगांव में बाईपास बनाने का एलान (Delhi-Mumbai expressway)

पाठकों को बता दें कि, तिगांव में मार्च-2022 में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल स्थानीय विधायक और अब मंत्री राजेश नागर द्वारा आयोजित विकास रैली में आए थे। राजेश नागर की डिमांड पर तब सीएम मनोहर लाल ने तिगांव में एमआइटीसी की नहर के साथ बाईपास बनाने का एलान किया था।

Delhi-Mumbai expressway: This city will be directly connected to the Delhi-Mumbai Expressway, a new bypass will be built in Tigaon.
Delhi-Mumbai expressway: This city will be directly connected to the Delhi-Mumbai Expressway, a new bypass will be built in Tigaon.

 

यूपी की सीमा में चल रहा सड़क बनाने का कार्य (Delhi-Mumbai expressway)

तिगांव के अंदर फिलहाल जो मार्ग है वह केवल 33 फुट चौड़ा है। अब यमुना पर मंझावली पुल बनकर तैयार हो चुका है और यूपी की सीमा में सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। यूपी की सीमा में सड़क बनने के बाद ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और नोएडा के मध्य मंझावली यमुना से डायरेक्ट आवाजाही स्टार्ट हो जाएगी। सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ जाएगी।

साल 2022 में रखा गया था प्रस्ताव (Delhi-Mumbai expressway)

पाठकों को बता दें कि, तिगांव के अंदर आबादी के मध्य से आने वाले मार्ग से ज्यादा संख्या में वाहनों का आवाजाही नहीं हो पाएगा। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए 2022 में राजेश नागर ने तिगांव में बाईपास बनाने का प्रस्ताव रखा था। वहीं, इस प्रस्ताव का केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी पुरजोर समर्थन किया था। अब इस योजना पर कार्य जोरों से आरंभ हो गया है।

ये भी पढ़ें  Vande Bharat Express : यूपी के बड़े शहरों में दौड़ी ये नई सुपरफास्ट ट्रेन, जानिए सप्ताह में कितने दिन चलेगी ये ट्रेन
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment