Barar Kheda Sub Health Centre : जींद के इस गांव को मिला सब हेल्थ सेंटर, सरकार ने की घोषणा, आसपास के 3 गांवों को फायदा

On: October 11, 2025 10:31 AM
Follow Us:
Jind Barar Kheda Sub Health Centre

Jind Barar Kheda Sub Health Centre : जींद जिले में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने को सरकार काफी प्रयास कर रही है। जिले के गांव बराड़ खेड़ा में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रदान की गई है। इस केंद्र के शुरू होने से बराड़ खेड़ा समेत आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ होगा। इन गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

उपस्वास्थ्य केंद्र केवल बराड़ खेड़ा के ग्रामीणों के लिए ही नही बल्कि आसपास के गांवों बूराडैहर और बहबलपुर के निवासियों के लिए भी वरदान साबित होगा। अब इन गांवों के लोगों को अपने नजदीक ही जांच और इलाज की सुविधा मिल सकेगी।  जुलाना विधानसभा के बराड ख़ेड़ा, नंदगढ़, अनूपगढ़ और बराह कलां में भूमि उपलब्ध होने पर 2.20 करोड़ रुपये की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करवाए जाने की घोषणा (cm announced Barar Kheda Sub Health Centre) मुख्यमंत्री ने की थी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री (CM Rakha Gupta) के जन्मदिन पर की थी घोषणा

पिछले दिनों गांव नंदगढ़ में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बराह कलां गांव में पशु अस्पताल भवन के लिए 31 लाख रुपये, जुलाना विधानसभा के शादीपुर, रामगढ़, कर्मगढ़ और अनुपगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 60 लाख रुपये तथा गांव मालवी में आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण के लिए 67.90 लाख रुपये की घोषणा की थी।

अब जींद जिले के गांव बराड़ खेड़ा में उपस्वास्थ्य केंद्र (Barar Kheda Sub Health Centre) खोलने की मंजूरी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दी है। जींद सिविल अस्पताल में कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर पूनिया ने कहा कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य हर नागरिक को उसके घर द्वार पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करना है ताकि लोगों का जीवन सुरक्षित रहे। गांव बराड़ खेड़ा में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा।

ये भी पढ़ें  Haryana new railway line : हरियाणा में यहां बिछेगी नई रेल लाइन, सोने के भाव बिकेंगी जमीनें

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jind Civil Hospital: Strict instructions to doctors at the Civil Hospital: Medicines must be clearly written on patients' prescriptions.

Jind Civil Hospital : नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों को सख्त निर्देशः मरीजों की पर्ची पर दवाईयों का नाम लिखना होगा साफ

Jind Traffic Police: From January till now, the police has issued 3328 challans and collected a fine of Rs 80,98,700.

Jind Traffic Police :  जनवरी से अब तक पुलिस ने 3328 चालान करके 80,98,700 रुपये जुर्माना

Jind sewerage connections: 41 crore 90 lakh 37 thousand rupees are outstanding for 54202 drinking water and sewerage connections in Jind district, the screws will be tightened.

Jind sewerage connections : जींद जिले में 54202 पेयजल व सीवरेज कनेक्शनों का 41 करोड़ 90 लाख 37 हजार रुपये बकाया, कसेगा शिकंजा

Sushila Chahal: City councillors Sushila Chahal, Satpal Kundu and Geeta's membership terminated, they will not be able to contest elections for four and a half years.

Sushila Chahal : नगर पार्षद सुशीला चहल, सतपाल कुुंडू और गीता की सदस्यता खत्म, साढ़े 4 साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Auditorium, library, food market to be built near Rani Talab in Jind, Gurugram agency to prepare DPR

Jind Rani Talab : जींद में रानी तालाब के पास आडिटोरियम, लाइब्रेरी, फूड मार्केट बनेगी, गुरुग्राम की एजेंसी तैयार करेगी डीपीआर

Jind Civil Medical: TB testing is not being done in the modern way in the civil hospital – CB-NET machine is gathering dust, the cartridge of the machine is exhausted.

Jind Civil Medical : नागरिक अस्पताल में आधुनिक तरीके से नहीं हो रही टीबी जांच-सीबी-नेट मशीन फांक रही धूल, मशीन की कार्ट्रिज खत्म