Baal Aadhaar Card Update: अब फ्री में अपडेट होगा ‘बाल आधार कार्ड’, घर बैठे करे इन आसान तरीकों के साथ अपडेट

On: January 16, 2026 6:56 PM
Follow Us:
Baal Aadhaar Card Update: Now the 'Baal Aadhaar Card' will be updated for free, update it from home with these easy methods.

Baal Aadhaar Card Update : आधार कार्ड आज हमारे दैनिक जीवन से जुड़ा हर काम का दस्तावेज बन चुका है, विशेषकर बच्चों के लिए स्कूल में दाखिला करवाने से लेकर सरकारी योजनाओं तक यह अनिवार्य माना जाता है। UIDAI द्वारा जारी नीले रंग का बाल आधार 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए होता है, जिसमें बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जाते। मगर 5 और 15 वर्ष की आयु में इसे अपडेट करना जरुरी है, वरना आधार नॉन-एक्टिव हो सकता है। अहम बात यह है कि यह अपडेट पूरी तरह निःशुल्क है और कोई डॉकोमेंट अनिवार्य नहीं है।

क्यों है अनिवार्य ? (Baal Aadhaar Card Update)

बाल आधार माता-पिता के आधार से लिंक होता है। 5 वर्ष पूरे होने पर पहला बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य होता है, जिसमें उंगलियों के निशान, आईरिस स्कैन और फोटो लिया जाता है। 15 वर्ष पर दूसरा अपडेट होता है। यदि टाइम पर न कराया तो बच्चे को स्कूल एडमिशन, सब्सिडी या अन्य लाभकारी योजनाओं में समस्याएं हो सकती है। UIDAI ने हालिया गाइडलाइंस में क्लियर किया है कि यह प्रोसेस आसान रखा गया है ताकि हर माता-पिता आसानी से पूरा कर सकें।

Baal Aadhaar Card Update: Now the 'Baal Aadhaar Card' will be updated for free, update it from home with these easy methods.
Baal Aadhaar Card Update: Now the ‘Baal Aadhaar Card’ will be updated for free, update it from home with these easy methods.

 

अपडेट का आसान प्रोसेस : (Baal Aadhaar Card Update)

  • सबसे पहले आप UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं और क्लिक करें या ‘नजदीकी आधार केंद्र ढूंढेंने’ पर जाएं।
  • इसके बाद आप नजदीकी नामांकन केंद्र चुनकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें।
  • इसके बाद आप अपने बच्चे का नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद आप अपॉइंटमेंट वाले दिन अपने बच्चे को केंद्र ले जाएं।
  • अनिवार्य दस्तावेज जैसे आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार और पता प्रमाण साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
  • केंद्र पर फॉर्म भरें, बच्चे के बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो) रिकॉर्ड कराएं और कोई फीस नहीं लगेगी।
  • अपडेट SMS से कन्फर्म होगा और नया आधार कार्ड ईमेल या डाउनलोड लिंक करें।
ये भी पढ़ें  New Aadhaar app : आ रहा न्यू Aadhaar ऐप इस तारिख को, 'फुल वर्जन' में होंगे सभी फीचर, एक चुटकी में कर देगा आपके सारे काम

 

UIDAI की गाइडलाइन्स को समझें (Baal Aadhaar Card Update)

यदि बच्चे के  मां-बाप अक्सर भूल जाते हैं, मगर टाइम रहते अपडेट कराना अत्यंत है। यदि आधार लैप्स हो गया तो नया बनवाना पड़ सकता है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि बच्चे 5-6 वर्ष के होते ही अपडेट करा लें। UIDAI ने केंद्रों पर खास बाल अपडेट कैंप भी लगाए हैं। इस आसान कदम से बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। आज ही अपॉइंटमेंट बुक करें और ढ़ेशन फ्री रहें।

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment