arjun tendulkar wedding : शादी से एक-दूजे हुए अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक, जानें यहां विवाह समारोह में कौन-कौन हुआ शामिल

On: March 5, 2026 7:35 PM
Follow Us:
Arjun Tendulkar's wedding: Arjun Tendulkar and Sania Chandok tied the knot; find out who all attended the wedding ceremony.

arjun tendulkar wedding : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) विवाह के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि उन्होंने सानिया चंदोक के संग 7 फेरे लिए। बीते 03 मार्च को महालक्ष्मी रेस कोर्स में मेहंदी का निजी फंक्शन हुआ, मेहंदी की रस्म में क्रिकेट जगत के तमाम बड़े स्टारों ने शिरकत की। इसी तरह विवाह में भी कई स्टार मेहमान के तौर पर नजर आए, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शामिल रहे, तो आइए जानते हैं कि इस शादी में शिरकत करने वाले मेहमान कौन-कौन से रहे.

अर्जुन तेंदुलकर के विवाह में शामिल होने वाले मेहमान (arjun tendulkar wedding)

पाठकों को बता दें कि अर्जुन की शादी के फंक्शन में भारतीय इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मौजूदा चयनकर्ता अजीत अगरकर भी नजर आए। इसके अतिरिक्त पूर्व भारतीय खिलाड़ी और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ अपनी पत्नी विजेता पेंधारकर के साथ दिखे। इसके अतिरिक्त अजिंक्य रहाणे, अनिल कुंबले, सुरेश रैना वेंकटेश प्रसाद, आकाश चोपड़ा और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज शामिल रहे।

Arjun Tendulkar's wedding: Arjun Tendulkar and Sania Chandok tied the knot; find out who all attended the wedding ceremony.
Arjun Tendulkar’s wedding: Arjun Tendulkar and Sania Chandok tied the knot; find out who all attended the wedding ceremony.

 

राजनीतिक हस्तियों को भी मिला था निमंत्रण (arjun tendulkar wedding)

विवाह के लिए तमाम राजनीतिक हस्तियों को भी निमंत्रण दिया गया, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हैं। इस तरह अर्जुन के विवाह का समारोह ज्यादा भव्य रहा।

कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हनियां ? (arjun tendulkar wedding)

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक एक एंटरप्रेन्योर हैं। वह मुंबई के उद्योगपति रवि घाई की पोती हैं, सानिया एक पेट केयर ब्रांड का मालिकाना अधिकार रखती हैं, जहां पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इस तरह की चीजें होती हैं।

ये भी पढ़ें  MP Electricity Connection : प्रदेश में बिजली कनेक्शन नाम बदलवाना हुआ अब आसान, घर बैठे ऐसे भरें फार्म

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment